Ranchi News: शिक्षा विभाग में 15 अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

Ranchi News: वैकल्पिक व्यवस्था : स्थानांतरण-पदस्थापन के कारण वेतनादि भुगतान था प्रभावित, विभाग के अवर सचिव अरशद जमाल ने आदेश जारी किया

Ranchi News: शिक्षा विभाग में 15 अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार

Ranchi News: रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने विभिन्न क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी के स्थानांतरण और पदस्थापन के कारण पद रिक्त होने एवं डीडीओ के स्थानांतरण से कार्यालयों में प्रशासनिक कार्य और वेतन भुगतान प्रभावित होने के कारण 15 अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। विभाग के अवर सचिव अरशद जमाल ने इस संबंध में आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव से वैकल्पिक व्यवस्था लागू कर दी है।

स्थानांतरण के कारण

विभागीय आदेश में कहा गया है कि विभिन्न क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारियों और अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के फलस्वरूप कई कार्यालय रिक्त हो गए हैं। कुछ जिला शिक्षा पदाधिकारियों (डीईओ) के स्थानांतरण के कारण भी कार्यालयों में कार्यरत पदस्थापित अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतनादि भुगतान प्रभावित होने की सूचना मिली थी। इसे देखते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त अपने ही वेतनमान में रिक्त कार्यालयों का अतिरिक्त प्रभार अगले आदेश तक सौंपा गया है।

अतिरिक्त प्रभार का विवरण

आदेश के तहत रांची, खूंटी, गिरिडीह, रामगढ़, साहिबगंज, जामताड़ा, धालभूम (जमशेदपुर), पालकोट (गुमला), कोडरमा, जयनगर, गारू (लातेहार), चक्रधरपुर, मनोहरपुर, महगामा और बरहेट सहित विभिन्न अनुमंडल एवं क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी कार्यालयों के लिए अतिरिक्त प्रभार निर्धारित किया गया है।

आदेश की वैधता

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि झारखंड कोषागार संहिता, 2016 के नियम-87 के तहत अतिरिक्त प्रभार वाले अधिकारी संबंधित कार्यालयों के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी (डीडीओ) के दायित्वों का भी निर्वहन करेंगे। विभाग ने कहा है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा तथा इसे विभागीय सचिव की स्वीकृति प्राप्त है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यह आदेश कब से लागू हुआ है?
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हुआ है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsRanchi News: शिक्षा विभाग में 15 अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार