होली पर दो दिन कुरियर सेवा रहेगी बंद
झारखंड कुरियर एसोसिएशन की बैठक में होली पर्व पर दो दिनों तक कूरियर सेवाएं बंद रखने का निर्णय लिया गया। 3 और 4 मार्च को रांची समेत पूरे राज्य में कूरियर सेवाएं स्थगित रहेंगी। अध्यक्ष प्रेम मित्तल ने नागरिकों से अपील की कि वे आवश्यक दस्तावेज़ समय से बुक कर लें।

रांची, संवाददाता। झारखंड कुरियर एसोसिएशन की बैठक में होली पर्व को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि होली के अवसर पर दो दिनों तक कूरियर सेवाएं बंद रहेंगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि 3 मार्च मंगलवार और 4 मार्च बुधवार को रांची सहित राज्यभर में कुरियर कंपनियां अपनी सेवाएं स्थगित रखेंगी। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि होली पर कर्मचारियों को अवकाश देने और पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। संगठन के अध्यक्ष प्रेम मित्तल ने कहा कि सभी कुरियर कंपनियां इस निर्णय का पालन करेंगी।
उन्होंने आम नागरिकों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों से अपील की कि वे अपने जरूरी दस्तावेज़ एवं पार्सल समय से पहले बुक करा लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में झारखंड के हालिया निकाय चुनाव में विजयी प्रतिनिधियों को बधाई भी दी गई और होली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दी गईं। बैठक में प्रदीप राजगरिया, सुरेश शर्मा, दीपक कुमार, पंकज, आकाश ठाकुर, सिकंदर विजेता, प्रदीप त्रिपाठी, राजीव सिंह, अशोक मुरारका सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


