जैक बोर्ड परीक्षा में यू-डाइस प्लस और पेन नंबर अनिवार्य
- 10वीं-12वीं के फॉर्म भरने में यू-डाइस प्लस कोड और परमानेंट एजुकेशन नंबर (पेन) देना होगा अनिवार्य, स्कूलों का यू-डाइस प्लस कोड और हर बच्चों का जेनरेट

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड एकेडमिक काउंसिल की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में स्कूलों का यू-डाइस प्लस कोड और परमानेंट एजुकेशन नंबर (पेन) को अनिवार्य कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को आवेदन भरते समय स्कूलों का यू-डाइस प्लस कोड भरना होगा। साथ ही, उन्हें परमानेंट एजुकेशन नंबर (पेन) जेनरेट करना होगा और उसे भी आवेदन पत्र में लिखना होगा। इसके लिए स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल के सचिव को निर्देश दे दिया है। शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह ने स्पष्ट किया है कि 2026 की बोर्ड परीक्षा से ही इसे लागू किया जाए।
यह व्यवस्था छात्रों के डेटा की सटीकता सुनिश्चित करने और फर्जी नामांकन पर रोक लगाने के लिए लागू की जा रही है। इससे छात्रों की सही जानकारी स्कूल स्तर पर उपलब्ध होगी। वहीं, अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर एकीकृत छात्र डाटाबेस तैयार किया जा सकेगा। परीक्षा संबंधी डेटा अधिक विश्वसनीय होगा। साथ ही, फर्जी नामांकन के पंजीकरण को प्रतिबंधित किया जा सकेगा। शिक्षा सचिव ने सभी संबद्ध स्कूलों और इंटर कॉलेजों को सख्त निर्देश दिया है कि बिना वैध पेन नंबर (परमानेंट एजुकेशन नंबर) के किसी भी छात्र का पंजीकरण स्वीकार नहीं किया जाएगा। स्कूलों को अपने छात्रों का पेन नंबर और यू-डाइस प्लस कोड अपडेट कर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


