नेता प्रतिपक्ष का बयान तथ्यहीन : शाहदेव
मेडिकल ग्रेड एयर एम्बुलेंस में मरीज की स्थिति के अनुसार तकनीकी निर्णय विशेषज्ञ डॉक्टरों और विमानन कंपनी के होते हैं, न कि सरकार के।

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के एयर एम्बुलेंस संबंधी बयानों को तथ्यहीन, भ्रामक और हताशा का परिचायक बताया है। उन्होंने कहा कि जिस योजना ने राज्य के सुदूरवर्ती इलाकों के गरीबों को दिल्ली और मुंबई के बड़े अस्पतालों तक पहुंच दी है, उसे घोटाला कहना भाजपा की जनविरोधी मानसिकता को दर्शाता है। एयर एम्बुलेंस सेवा के परिचालन के लिए अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानक तय होते हैं। मेडिकल ग्रेड एयर एम्बुलेंस में मरीज की स्थिति (जैसे बर्न इंजरी का प्रतिशत) के अनुसार तकनीकी निर्णय विशेषज्ञ डॉक्टरों और विमानन कंपनी के होते हैं, न कि सरकार के।
बाबूलाल मरांडी को राजनीति करने से पहले इन तकनीकी बारीकियों का अध्ययन कर लेना चाहिए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


