सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रही भाजपा : कांग्रेस

Dec 11, 2025 07:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भाजपा के आरोपों को निराधार और राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि चाईबासा में स्थानीय लोगों की मांगें जायज थीं, लेकिन भाजपा समर्थित तत्वों ने शांतिपूर्ण विरोध को अराजकता में बदल दिया। प्रशासन ने स्थिति नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए।

सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रही भाजपा : कांग्रेस

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू द्वारा राज्यसभा में चाईबासा की घटना को लेकर लगाए गए सभी आरोप को पूरी तरह से निराधार, राजनीति से प्रेरित और भ्रामक करार दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह प्रयास राज्य की लोकप्रिय और आदिवासी हितैषी सरकार को बदनाम करने की एक विफल कोशिश है। लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि चाईबासा में पोखरिया टाटा बायपास रोड पर स्थानीय लोगों की मांगें जायज थीं, लेकिन भाजपा समर्थित कुछ तत्वों ने शांतिपूर्ण विरोध को अराजकता और कानून व्यवस्था भंग करने के प्रयास में बदल दिया।

प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने और किसी भी बड़े हिंसक टकराव को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए। लाठीचार्ज और आंसू गैस का प्रयोग अंतिम विकल्प के रूप में और कानून के दायरे में रहकर किया गया था, ताकि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान न पहुंचे और सड़क जल्द से जल्द बहाल हो सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।