भाजपा का काम केवल विपक्ष को बदनाम करना : कांग्रेस
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव के आरोपों का जवाब दिया है। उन्होंने भाजपा पर झूठ और प्रोपेगेंडा का सहारा लेने का आरोप लगाया है। आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से बेल मिलने पर पार्टी को न्यायपालिका पर भरोसा है।

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव के आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास मुद्दों का अकाल है, इसलिए वह झूठ और प्रोपेगेंडा का सहारा ले रही है। आलमगीर आलम की पत्नी निशत आलम को पाकुड़ में रिकॉर्ड वोट से जिता कर वहां की जनता पहले ही क्लीन चिट दे चुकी है और पार्टी को अदालत पर भी पूरा भरोसा है, जल्द ही न्याय मिलने की उम्मीद है।
भाजपा पर आरोप
उन्होंने कहा कि आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से बेल मिली है, जो यह साबित करता है कि न्यायिक प्रक्रिया अपना काम कर रही है। भाजपा का काम केवल जांच एजेंसियों को हथियार बनाकर विपक्ष को बदनाम करना है। जब अदालत ने उन्हें राहत दी है, तो यह हमारे लिए खुशी की बात है और कार्यकर्ता अपनी खुशी का इजहार लोकतांत्रिक तरीके से कर रहे हैं। भाजपा को न्यायपालिका के फैसले पर सवाल उठाने के बजाय आत्मचिंतन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल कमीशन और करप्शन की बात करके जनता को बरगलाने की कोशिश कर रही है। जिस टेंडर घोटाले की वे बात करते हैं, वह पूरी तरह से भाजपा की ओर से प्रायोजित राजनीतिक साजिश है। वे यह भूल जाते हैं कि केंद्र की उनकी सरकार के संरक्षण में देश के बड़े-बड़े उद्योगपति जनता का हजारों करोड़ लेकर विदेश भाग गए, उस पर भाजपा मौन क्यों है?
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


