दावोस में जैकेट नहीं, झारखंड का भविष्य दिखा रहे हैं सीएम : आलोक

Jan 21, 2026 09:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक दुबे ने भाजपा के सवालों को नकारात्मक बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दावोस में झारखंड की खनिज संपदा और औद्योगिक संभावनाओं को प्रस्तुत करने गए हैं, न कि कपड़ों की राजनीति करने। उनका उद्देश्य राज्य में निवेश आकर्षित करना और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना है।

दावोस में जैकेट नहीं, झारखंड का भविष्य दिखा रहे हैं सीएम : आलोक

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक दुबे ने दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भागीदारी पर उठाए जा रहे भाजपा के सवालों को ओछी और नकारात्मक राजनीति करार दिया है। उन्होंने कहा कि दिनभर में करोड़ों का सूट पहनने वाले प्रधानमंत्री की पार्टी वालों को कपड़े की राजनीति ज्यादा पसंद है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दावोस किसी “जैकेट का प्रदर्शन” करने नहीं गए हैं, बल्कि झारखंड की खनिज संपदा, औद्योगिक संभावनाओं और पर्यटन क्षमता को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने गए हैं। उनका उद्देश्य राज्य में निवेश आकर्षित करना, उद्योगों की स्थापना को गति देना और झारखंड के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करना है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।