Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsJharkhand Congress Criticizes BJP s Claims on Women s Prison Health
जेलों की खराब स्थिति के लिए भाजपा सरकार जिम्मेवार : कांग्रेस

जेलों की खराब स्थिति के लिए भाजपा सरकार जिम्मेवार : कांग्रेस

संक्षेप:

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने भाजपा के महिला बंदियों के स्वास्थ्य पर बयान को आधारहीन बताया। उन्होंने कहा कि जेलों की खराब स्थिति के लिए पूर्व भाजपा सरकार जिम्मेदार है। हेमंत सोरेन सरकार रिक्त पदों को भरने और महिला कैदियों के पुनर्वास के लिए कार्य कर रही है।

Dec 07, 2025 09:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता की ओर से महिला बंदियों के स्वास्थ्य को लेकर दिए गए बयान को आधारहीन और बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि जेलों की मौजूदा खराब स्थिति के लिए मुख्य रूप से भाजपा के नेतृत्व वाली पिछली सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली भाजपा के शासनकाल में गृह विभाग समेत अन्य विभागों में कोई नियुक्तियां नहीं हुईं, जिसके कारण आज राज्य को रिक्त पदों की इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। हेमंत सोरेन सरकार इन समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सरकार अब सभी विभागों के लिए नियुक्ति नियमावली तैयार कर रही है, ताकि जल्द से जल्द सभी रिक्त पदों को भरा जा सके। उन्होंने जोर दिया कि राज्य सरकार महिला कैदियों के प्रति काफी संवेदनशील है। जेलों में आधारभूत सुविधाएं मुहैया कराने के साथ-साथ, कैदियों के प्रशिक्षण और पुनर्वास की भी व्यवस्था की जा रही है, ताकि सजा पूरी होने के बाद वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने भाजपा को ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर राजनीति न करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इन सभी विषयों पर विपक्ष को सरकार का सहयोग करना चाहिए, न कि आरोप-प्रत्यारोप में उलझना चाहिए।