Jharkhand Congress Criticizes BJP President Babulal Marandi s Credibility and Allegations प्रासंगिकता खोते जा रहे हैं मरांडी : कांग्रेस, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsJharkhand Congress Criticizes BJP President Babulal Marandi s Credibility and Allegations

प्रासंगिकता खोते जा रहे हैं मरांडी : कांग्रेस

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की राजनीति में प्रासंगिकता को खोने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मरांडी बिना ठोस तथ्यों के मुख्यमंत्री और...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीMon, 22 Sep 2025 09:02 PM
share Share
Follow Us on
प्रासंगिकता खोते जा रहे हैं मरांडी : कांग्रेस

रांची, हिन्दु्सातन ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी राजनीति में लगातार अपनी प्रासंगिकता खोते जा रहे हैं। बिना ठोस तथ्य और सुनी-सुनाई बातों के आधार पर बाबूलाल मरांडी आए दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और डीजीपी अनुराग गुप्ता को निशाना बनाते रहते हैं। बाबूलाल ने आरोपों की पुष्टि के लिए कोई स्वतंत्र या आधिकारिक स्रोत नहीं दिया है। आरोप एक राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी द्वारा लगाए गए हैं, इसलिए इन्हें पूरी तरह से सच मानना मुश्किल है। लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि बाबूलाल मरांडी ने एक वायरल ऑडियो का जिक्र किया है, लेकिन उसकी प्रमाणिकता या सामग्री के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

समाचारों से पता चला है कि जैसे वाक्यों का उपयोग किया गया है, लेकिन उन समाचार स्रोतों का नाम नहीं बताया गया है। उन्होंने कहा कि शराब घोटाले में सौ करोड़ से ज्यादा का वारा न्यारा होने की बात कही गई है, लेकिन इसमें कोई सच्चाई नजर नहीं आती है। बाबूलाल मरांडी ने अवैध डीजीपी, महालूट के किरदार और षड्यंत्र जैसे शब्दों का उपयोग किया गया है, जो लोगों को गुमराह करने के लिए उनके एक राजनीतिक भाषण का हिस्सा है। जनता की समस्या के भाजपा की राजनीति कट चुकी : दुबे कांग्रेस के महासचिव अलोक कुमार दुबे ने कहा कि भाजपा नेताओं की राजनीति अब जनता की समस्याओं और जमीनी मुद्दों से कट चुकी है। यही कारण है कि वह आए दिन झूठ और कल्पना पर आधारित बयान देकर राज्य की राजनीति को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा का पूरा प्रयास सिर्फ यह दिखाना है कि झारखंड में विकास का काम रुक गया है, जबकि सच्चाई यह है कि मौजूदा सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, किसान कल्याण और युवाओं के रोजगार में लगातार सकारात्मक काम किया है। भाजपा नेताओं को यह हजम नहीं हो रहा कि जनता ने उन्हें नकार दिया और गठबंधन सरकार पर भरोसा जताया। अब झूठे आरोप लगाकर जनता के मन में संशय पैदा करने की नाकाम कोशिश हो रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।