Jharkhand Congress Criticizes BJP for Halting Post-Matric Scholarships Urges Immediate Action भाजपा छात्रों की पीड़ा पर राजनीति कर रही : आलोक दुबे, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsJharkhand Congress Criticizes BJP for Halting Post-Matric Scholarships Urges Immediate Action

भाजपा छात्रों की पीड़ा पर राजनीति कर रही : आलोक दुबे

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव आलोक कुमार दुबे ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार ने पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति का बड़ा हिस्सा रोक रखा है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता छात्रों की चिंता करने के...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीFri, 10 Oct 2025 09:29 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा छात्रों की पीड़ा पर राजनीति कर रही : आलोक दुबे

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दुबे ने भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा के नेताओं को पहले अपने केंद्र सरकार के गिरेबां में झांकना चाहिए, क्योंकि पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की राशि का सबसे बड़ा हिस्सा केंद्र ने ही रोक रखा है। झारखंड के लाखों विद्यार्थी महीनों से अपनी छात्रवृत्ति के इंतजार में हैं, लेकिन भाजपा के नेता छात्रों के भविष्य की चिंता करने के बजाए, इस मुद्दे पर सस्ती राजनीति करने में लगे हुए हैं। छात्रों की पीड़ा पर भी राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने सामाजिक न्याय मंत्रालय से मिलने वाले अनुदान की किस्त रोक दी है, जिस कारण राज्यों को भुगतान में दिक्कत हो रही है।

यह सच्चाई भाजपा नेताओं को पता है, फिर भी वे जनता को गुमराह कर रहे हैं। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि भाजपा नेताओं की दोहरी नीति अब जनता समझ चुकी है। दिल्ली में वे चुप रहते हैं और झारखंड में झूठ फैलाते हैं। उन्होंने कहा कि यह वही भाजपा है, जिसने शिक्षा बजट में भारी कटौती की, छात्रवृत्ति की राशि घटाई और विश्वविद्यालयों को फंड देने से इंकार किया। आज अगर किसी के कारण छात्रों की पढ़ाई रुक रही है तो वह केंद्र की भाजपा सरकार है, जिसने राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर करने की नीति बना रखी है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के नेता यदि सचमुच में छात्रों के हितैषी हैं तो उन्हें प्रधानमंत्री और सामाजिक न्याय मंत्री से मांग करनी चाहिए कि छात्रवृत्ति की रोक रखी गई राशि तुरंत जारी की जाए। कांग्रेस पार्टी छात्रों के साथ है और तब तक आवाज उठाएगी, जब तक हर छात्र के खाते में उसका हक नहीं पहुंचता।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।