Jharkhand Congress Chief Keshav Mahto Joins Bihar Vote Rights Journey to Promote Democratic Values बिहार के वोट अधिकार यात्रा में शामिल होंगे झारखंड प्रदेश अध्यक्ष, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsJharkhand Congress Chief Keshav Mahto Joins Bihar Vote Rights Journey to Promote Democratic Values

बिहार के वोट अधिकार यात्रा में शामिल होंगे झारखंड प्रदेश अध्यक्ष

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो 19 अगस्त को वोट अधिकार यात्रा में भाग लेंगे। यह यात्रा लोकतांत्रिक मूल्यों और मताधिकार की सुरक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाने का प्रयास है। इसमें कांग्रेस...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSun, 17 Aug 2025 08:45 PM
share Share
Follow Us on
बिहार के वोट अधिकार यात्रा में शामिल होंगे झारखंड प्रदेश अध्यक्ष

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश लोकतांत्रिक मूल्यों व संविधान प्रदत्त मताधिकार की सुरक्षा और जागरुकता के उद्देश्य से बिहार के वोट अधिकार यात्रा में शामिल होंगे। इसकी जानकारी देते हुए मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने बताया कि उक्त यात्रा के लिए 19 अगस्त को सुबह साढ़े छह बजे वे रांची से प्रस्थान करेंगे। नौ बजे बिहार के गया जिले में वोट अधिकार यात्रा में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी का मानना है कि यह यात्रा जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरुकता पैदा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

इसमें झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अधिक से अधिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए कांग्रेस विधायक दल के नेता, उप नेता, मंत्रीगण, विधायकगण, सभी जिला अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, अग्रणी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष और वरिष्ठ नेतागण को भी इस यात्रा में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाने को कहा गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।