Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsJharkhand Congress Accuses Modi Government of Resource Exploitation
झारखंड में चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त : कांग्रेस

झारखंड में चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त : कांग्रेस

संक्षेप:

झारखंड कांग्रेस के प्रवक्ता सोनाल शांति ने मोदी सरकार पर झारखंड के संसाधनों की लूट का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में चिकित्सा व्यवस्था में गंभीर समस्याएं हैं। कांग्रेस ने महागठबंधन सरकार की उपलब्धियों को उजागर करते हुए भाजपा नेताओं पर डैमेज कंट्रोल के प्रयास करने का आरोप लगाया।

Nov 17, 2025 07:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड कांग्रेस के प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा कि झारखंड के संसाधनों को लूटकर मोदी सरकार भाजपा शासित राज्यों को लाभ पहुंचा रही है। भाजपा महामंत्री पर पलटवार करते हुए कहा कि राज्य में नैतिकता की कक्षा शुरू करने से पहले भाजपा महामंत्री को भाजपा सरकार के कार्यकाल के आंकड़े जुटाने चाहिए। झारखंड सरकार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पूरी तत्परता और स्पष्ट मिशन के साथ जनता के साथ किए विकास के वादों को पूरा कर रही है। भाजपा शासित सरकारों में दर्जनों बच्चे ऑक्सीजन के अभाव में दम तोड़ देते हैं। अस्पताल में लगी आग में अपनी जान गंवाते हैं, यह उन्हें नहीं दिखता।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

झारखंड में चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त है। डीएमएफटी सीएसआर के फंड का दुरुपयोग भाजपा शासनकाल में जिस तरह से किया गया, उस पर महागठबंधन सरकार ने पूरी तरह से रोक लगा रखी है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता झारखंड में मृतप्राय संगठन में जान फूंकने और भाजपा के बड़े नेताओं के बीच चल रहे आपसी सिर फुटौव्वल को बचाने की खातिर डैमेज कंट्रोल करने के लिए कांग्रेस और झारखंड सरकार को निशाना बना रहे हैं। झारखंड में महागठबंधन के संबंधों की समीक्षा करने की बजाय उन्हें अपने दल के पांच पूर्व मुख्यमंत्रियों की कार्यशैली की समीक्षा करनी चाहिए, जिनके नेतृत्व में घाटशिला का उपचुनाव महागठबंधन प्रत्याशी ने पूर्व से भी ज्यादा मतों से जीता। उन्होंने राज्य में जिसे नेतृत्व दिया है, उसके कार्यकाल की समीक्षा करें। महाराष्ट्र में पहले एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने वाली भाजपा उनकी पीठ पर वार करके उन्हें ब्लैकमेल कर मुख्यमंत्री से उपमुख्यमंत्री बनाती है और गठबंधन की नैतिकता की बात करती है।