भाजपा का काम जनता को गुमराह करना : दूबे
झारखंड कांग्रेस के महासचिव आलोक कुमार दुबे ने भाजपा पर झूठ फैलाने और जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के आरोप निराधार और राजनीतिक हैं। दुबे ने कहा कि झारखंड की पुलिस और प्रशासन...

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दुबे ने कहा कि भाजपा का काम सिर्फ झूठ फैलाना और जनता को गुमराह करना है। पुलिस व्यवस्था और प्रशासन को लेकर जो निराधार आरोप भाजपा ने लगाए हैं, वे पूरी तरह राजनीति से प्रेरित और बेबुनियाद हैं। भाजपा की बौखलाहट साफ झलक रही है, क्योंकि जनता ने उसके भ्रष्ट शासन को नकार दिया है और अब वे हेमंत सरकार की लोकप्रियता से डरकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड की पुलिस और प्रशासन पूरी तरह संविधान और कानून के दायरे में काम कर रहे हैं।
भाजपा जिस तरह से झूठ का मायाजाल बुन रही है, वह जनता समझ रही है। डीएसपी प्रमोशन की प्रक्रिया भी संस्थागत नियमों के अनुरूप पूरी की जाएगी। भाजपा सिर्फ अफवाह फैलाकर पुलिसकर्मियों का मनोबल गिराना चाहती है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा नेताओं को पहले अपने नेताओं के भ्रष्टाचार और काले कारनामों पर जवाब देना चाहिए। झारखंड की जनता जानती है कि किस तरह भाजपा राज में पुलिस और प्रशासन को राजनीतिक औजार बनाकर दुरुपयोग किया गया था। हेमंत सरकार पूरी पारदर्शिता और संवैधानिक व्यवस्था के तहत काम कर रही है। भाजपा लोकतंत्र का नहीं, बल्कि तानाशाही और झूठ का गला घोंटने में विश्वास करती है। जनता अब भाजपा की चालों में आने वाली नहीं है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




