झारखंड कोचिंग एसोसिएशन की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा
Apr 06, 2026 08:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
झारखंड कोचिंग एसोसिएशन की बैठक में राज्यभर के कोचिंग संस्थानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। जिला स्तरीय समितियों के गठन और सभी संस्थानों को एक मंच पर लाने का निर्णय लिया गया। संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता विस्तार और अन्य योजनाएं भी तैयार की गईं। संचालकों ने अपने सुझाव साझा किए।

रांची। झारखंड कोचिंग एसोसिएशन की ओर से सोमवार को जनरल मीटिंग आयोजित की गई। इसमें राज्यभर के कोचिंग संस्थानों की समस्याओं पर चर्चा कर उनके समाधान की रणनीति बनाई गई। बैठक में संगठन को सशक्त बनाने के लिए जिला स्तरीय समितियों के गठन और सभी संस्थानों को एक मंच पर लाने का निर्णय लिया गया। एसोसिएशन ने कोचिंग संस्थानों के हितों की रक्षा और सदस्यता विस्तार के लिए भी योजनाएं तैयार कीं। इस दौरान विभिन्न जिलों से आए संचालकों व प्रतिनिधियों ने संगठन की मजबूती हेतु अपने सुझाव साझा किए।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


