Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsJharkhand CM Hemant Soren Welcomes New Year with Commitment to State Development
झारखंड की विकास यात्रा में मील का पत्थर साबित होगा 2026 : हेमंत सोरेन

झारखंड की विकास यात्रा में मील का पत्थर साबित होगा 2026 : हेमंत सोरेन

संक्षेप:

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की और नववर्ष की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि नए साल में सभी को सकारात्मक ऊर्जा के साथ राज्य के विकास में योगदान देना चाहिए। मुख्यमंत्री ने 2026 तक झारखंड को अग्रणी राज्यों में शामिल करने का लक्ष्य रखा।

Jan 06, 2026 08:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री को सभी ने नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नववर्ष नया संकल्प, नई ऊर्जा तथा नए अवसरों को लेकर आता है। हम सभी लोग इस नववर्ष में सकारात्मक ऊर्जा एवं प्रतिबद्धता के साथ राज्य के सर्वांगीण विकास में अपनी महत्ती भूमिका निभाने को लेकर दृढ़ संकल्पित रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2026 झारखंड की विकास यात्रा में मील का पत्थर साबित हो, इस लक्ष्य के साथ राज्य सरकार आगे बढ़ेगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शासन-प्रशासन और जनता के सहयोग से झारखंड को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में शुमार करने की दिशा में यह वर्ष एक महत्वपूर्ण पड़ाव सिद्ध होगा। उन्होंने सभी लोगों से एकजुट होकर सरकार की विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने अपनी ओर से समस्त राज्यवासियों के सुख, समृद्धि, उन्नति और खुशहाली की कामना की तथा नववर्ष की शुभकामनाएं दी। सीएम से इन अधिकारियों ने की मुलाकात मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों में राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अमरेंद्र प्रताप सिंह, जेएसएलपीएस के सीईओ अनन्य मित्तल, उद्योग विभाग की अपर सचिव प्रीति रानी, वित्त विभाग के अपर सचिव धनंजय सिंह, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की अपर सचिव सीता पुष्पा, सामाजिक सुरक्षा निदेशक विजय सिंह, पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, सरायकेला-खरसावां उपायुक्त नीतीश सिंह, कोडरमा उपायुक्त ऋतुराज, पुलिस अधिकारियों में होमगार्ड डीजी एमएस भाटिया, दुमका डीआईजी अमर लकड़ा, लोहरदगा एसपी सादिक अनवर रिजवी, सरायकेला-खरसावां एसपी मुकेश लुनायत, गोड्डा एसपी मुकेश कुमार, गुमला एसपी हारिश बिन जमां, खूंटी एसपी मनीष टोप्पो, एसपी ट्रेनिंग सेंटर मुसाबनी विजय आशीष कुजूर सहित अन्य अधिकारी सम्मिलित थे।