बंगाल चुनाव : हेमंत और कल्पना की आज पुरुलिया में तीन सभाएं
झामुमो और कांग्रेस का लक्ष्य एक है-भाजपा को सत्ता से बाहर रखना, ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस को समर्थन देगा झामुमो

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी के समर्थन में 18 से 20 तक तीन दिवसीय ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार करेंगे। इस दौरान गांडेय विधायक और झामुमो की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन भी उनके साथ मैदान में उतरेंगी। मुख्यमंत्री सोरेन ने साफ कहा है कि झामुमो और कांग्रेस का लक्ष्य एक है-भाजपा को सत्ता से बाहर रखना। झामुमो बंगाल में चुनाव नहीं लड़ेगा, बल्कि ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस को समर्थन देगा। आदिवासी बहुल सीट और वृहद झारखंड पर फोकसहेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन की सभाएं खासतौर पर आदिवासी बहुल इलाकों और वृहद झारखंड क्षेत्र में केंद्रित रहेंगी।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, तीन दिनों में करीब 12 बड़ी जनसभाएं प्रस्तावित हैं। प्रमुख तौर पर पुरुलिया, बांकुड़ा और मेदिनीपुर क्षेत्रों में चुनावी कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं।आज कहां-कहां सभाएंकाशीपुर (ब्लॉक: पुरुलिया)पंचा (ब्लॉक: पुरुलिया)मान बाजार (ब्लॉक: पुरुलिया)भाजपा के खिलाफ गोलबंदीझामुमो नेतृत्व का मानना है कि बंगाल में विपक्षी वोटों का बिखराव रोककर भाजपा को चुनौती दी जा सकती है। यही वजह है कि हेमंत सोरेन खुद मैदान में उतरकर टीएमसी के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश करेंगे। पार्टी के अनुसार, आने वाले दिनों में अन्य सीटों और सभाओं का विस्तृत कार्यक्रम भी जारी किया जाएगा, जिससे चुनावी रणनीति और तेज की जा सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


