Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsJharkhand CM Hemant Soren s Upcoming Switzerland and England Trips BJP Spokesperson Raises Investment Concerns
निवेश का श्वेत पत्र जारी करे सरकार : प्रतुल

निवेश का श्वेत पत्र जारी करे सरकार : प्रतुल

संक्षेप:

2025 के स्वीडन और स्पेन यात्रा से कितने निवेश आए, अभी तक कोई भी निवेश धरातल पर नहीं उतर रहा

Jan 13, 2026 08:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की आगामी स्विट्जरलैंड और इंग्लैंड की यात्राओं पर शुभकामनाएं देते हुए इसे पर्यटन यात्रा करार दिया। प्रतुल ने कहा कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रतिनिधिमंडल के साथ अप्रैल 2025 में स्वीडन और स्पेन की भी यात्रा कर आए थे। स्पेन पर्यटन के क्षेत्र में दुनिया का सबसे अग्रणी देश में माना जाता है। वह समय ला लीगा फुटबाल लीग और बुल फाइटिंग का भी सीजन था। इसे इत्तेफाक कहें या शौक कि जितनी देशों की यात्राएं की हैं, सब पर्यटन के दर्शनीय स्थलों के लिए जाने जाते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रतुल ने कहा कि हेमंत सरकार ने अपने पहले दौरे के बाद बड़ी-बड़ी घोषणा की थी कि हजारों करोड़ का निवेश आएगा। समय बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई भी निवेश धरातल पर नहीं उतर रहा है। राज्य सरकार को इस मुद्दे पर श्वेत पत्र जारी करना चाहिए कि आखिरकार उसका प्रतिफल क्या आता है। प्रतुल ने कहा कि मुख्यमंत्री चाहते तो इसे सीधे तौर पर पर्यटन या निजी यात्रा का भी नाम दे सकते थे। लेकिन इसको सरकारी दौरा बनाने के लिए एक लंबा-चौड़ा नैरेटिव गढ़ा गया। प्रतुल ने कहा कि झारखंड को 6 वर्षों में मुख्यमंत्री को औद्योगिक क्षेत्र में इतना समृद्ध बनाना चाहिए था कि लोग निवेश करने के लिए झारखंड आते। निवेश के लिए जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। झारखंड के स्थानीय लघु और मध्यम उद्योगों की स्थिति किसी से छिपी भी नहीं है। हजारों उद्योग रुग्ण उद्योग की श्रेणी में आ गए हैं और राज्य सरकार का इन पर कोई ध्यान नहीं है।