Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsJharkhand CM Hemant Soren s Delhi Visit Sparks Political Speculation JMM Asserts Jharkhand Will Not Bow
हेमंत सोरेन के दिल्ली दौरे पर सियासी अटकलों के बीच झामुमो बोला- झारखंड झुकेगा नहीं

हेमंत सोरेन के दिल्ली दौरे पर सियासी अटकलों के बीच झामुमो बोला- झारखंड झुकेगा नहीं

संक्षेप:

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली दौरे के बीच झामुमो ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि 'झारखंड झुकेगा नहीं'। सोरेन 28 नवंबर को दिल्ली गए थे और 4 दिसंबर को विधानसभा सत्र में शामिल होंगे। भाजपा ने झामुमो के साथ किसी भी समझौते की संभावना को नकारा, जबकि कांग्रेस ने भाजपा पर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया।

Dec 03, 2025 01:08 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली दौरे को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही राजनीतिक अटकलों के बीच झामुमो ने कड़ा रुख अपनाते हुए एक्स पोस्ट किया- ‘‘झारखंड झुकेगा नहीं‘‘। इसके बाद सियासी चर्चा में नया मोड़ आ गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 28 नवंबर की देर शाम दिल्ली गए थे। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनके दौरे को लेकर कई अटकलें तेज हो गईं। मुख्यमंत्री और विधायक कल्पना सोरेन बुधवार शाम रांची लौट आएंगे। सीएम चार दिसंबर को विधानसभा सत्र को लेकर आयोजित स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो की सर्वदलीय बैठक और इसके बाद सत्ता पक्ष की बैठक में शामिल होंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे को निजी बताते हुए झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा का काम सिर्फ साजिश रचना है। इस बार भी वह यही कर रही है, लेकिन झामुमो के तीन शब्दों ‘‘झारखंड झुकेगा नहीं‘‘ मात्र से न सिर्फ अफवाहों पर विराम लग गया बल्कि भाजपा को सशक्त संदेश भी मिल गया है। राज्य की जनता सब देख और समझ रही है। भाजपा को जनादेश का अपमान करने से बाज आना चाहिए और सकारात्मक राजनीति करनी चाहिए। इसके बाद झामुमो यूथ विंग ने भी पोस्ट करते हुए कहा “हेमंत सोरेन नाम ही काफी है। संघर्ष से सीखा है, सेवा से जीता है, और न्याय के लिए लड़ना आता है। दो विपरीत विचारधारा एक हो ही नहीं सकते : भाजपा भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा भाजपा और झामुमो नदी नहीं समुद्र के दो अलग-अलग किनारे है। दोनों का मेल कभी नहीं हो सकता। भविष्य में साथ आने की कोई संभावना नहीं है। झामुमो नेतृत्व वाली सरकार तुष्टिकरण करती है, युवाओं को ठगती है। दूसरी तरफ भाजपा सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर चलती है। दो विपरीत विचारधारा एक हो ही नहीं सकते। भ्रम फैलाने में लगी है भाजपा: कांग्रेस झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा है मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भाजपा के साथ जाने का सवाल ही पैदा नहीं होता। झारखंड में भाजपा के पास न तो कोई सक्षम नेता है और न ही विकास को लेकर स्पष्ट नीति। अफवाहों के सहारे भाजपा राजनीतिक लाभ उठाने का प्रयास कर रही है। झामुमो ने कांग्रेस और गठबंधन सहयोगियों के साथ राज्य को नई दिशा दी है।