राज्य के खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा सराहनीय : हेमंत सोरेन
रांची में, राष्ट्रमंडल शतरंज चैंपियनशिप 2025 में स्वर्ण पदक विजेता अधिराज मित्रा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। उन्होंने प्रतियोगिता के अनुभव साझा किए, जिसमें कई शीर्ष खिलाड़ी शामिल थे। मुख्यमंत्री ने झारखंड के खिलाड़ियों की प्रतिभा की सराहना की और अधिराज के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राष्ट्रमंडल शतरंज चैंपियनशिप 2025 में (अंडर-14) स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी अधिराज मित्रा ने शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय में मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के समक्ष जमशेदपुर के युवा शतरंज खिलाड़ी अधिराज मित्रा ने 07 से 16 नवंबर 2025 तक मलेशिया में आयोजित हुए राष्ट्रमंडल शतरंज प्रतिस्पर्धा के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में राष्ट्रमंडल देशों के कई शीर्ष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। मुख्यमंत्री को बताया कि वे लोयला स्कूल जमशेदपुर में 8वीं कक्षा के छात्र हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे राज्य के खिलाड़ियों में खेल के प्रति जज्बा और प्रतिभा सराहनीय रहा है।
झारखंड के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपने प्रदर्शन का लोहा मनवाते हुए राज्य का नाम रोशन कर दिखाया है। मुख्यमंत्री ने युवा शतरंज खिलाड़ी अधिराज मित्रा के उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अधिराज मित्रा की माता रुना मित्रा, पिता उत्तम मित्रा एवं कोच अभिषेक दास उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



