मुख्यमंत्री हेमंत को बैज लगाया

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर पुलिस महानिदेशक एमएस भाटिया से भेंट की। उन्होंने अग्निशमन सेवा के कार्यों की सराहना करते हुए अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया और अग्निशामक कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका की प्रशंसा की।

मुख्यमंत्री हेमंत को बैज लगाया

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पुलिस महानिदेशक गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा एमएस भाटिया ने भेंट की और ‘अग्निशमन सेवा सप्ताह’ के अवसर पर उन्हें बैज लगाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने अग्निशमन विभाग के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि ‘अग्निशमन सेवा सप्ताह’ के तहत राज्य में अग्नि सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया जाना एक सराहनीय कार्य है। अग्निशमन सेवा के जवान अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।

आपदा के समय अग्निशमन सेवा कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। राज्य सरकार द्वारा अग्निशमन सेवा से जुड़े संसाधनों को निरंतर मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।