Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsJharkhand CM Hemant Soren Celebrates Children s Day with UNICEF Youth Highlights Education Initiatives
राज्य की शिक्षा व्यवस्था में निरंतर हो रहा सकारात्मक बदलाव : हेमंत सोरेन

राज्य की शिक्षा व्यवस्था में निरंतर हो रहा सकारात्मक बदलाव : हेमंत सोरेन

संक्षेप:

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बाल दिवस पर यूनिसेफ के पूर्व बाल पत्रकारों और युवाओं से संवाद किया। उन्होंने बच्चों के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार की योजनाओं के महत्व पर जोर दिया। सीएम ने आर्थिक सहायता, छात्रवृत्ति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को मजबूत करने की बात की।

Fri, 14 Nov 2025 07:31 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में बाल दिवस के अवसर पर यूनिसेफ के पूर्व बाल पत्रकारों और युवाओं से आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री ने अपनी ओर से उन्हें बाल दिवस एवं झारखंड स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं। सीएम ने कहा कि आज से 25 वर्ष पहले झारखंड ने एक राज्य के रूप में अपनी यात्रा शुरू की थी, उसी वर्ष आज के कई युवा अपने बालपन का पहला कदम रख रहे थे। कहा, राज्य सरकार वर्तमान तथा आने वाली पीढ़ी के बच्चों के समग्र विकास के लिए कई योजनाओं का संचालन कर रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इससे उन्हें बेहतर दिशा दी जा सकेगी। कहा, बच्चे और युवा ही राज्य व देश के भविष्य हैं, इन्हें हर रूप से मजबूत बनाकर ही एक समृद्ध और विकसित राज्य की परिकल्पना पूरी की जा सकती है। विद्यार्थियों को आर्थिक रूप से मदद पहुंचाया जा रहा मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्राइमरी, मिडिल एवं हाई स्कूल के साथ-साथ कॉलेज में उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों को आर्थिक रूप से मजबूत करने निमित्त कई महत्वाकांक्षी योजनाओं का संचालन कर रही है। छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ देकर विद्यार्थियों को आर्थिक रूप से मदद पहुंचाया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा 80 सरकारी विद्यालयों को सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस के रूप में अपग्रेड किया गया है जहां निजी विद्यालयों के तर्ज पर गरीब-जरूरतमंद परिवार के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराई जा रही है। सीएम ने यूनिसेफ के पूर्व बाल पत्रकार व युवाओं से कहा कि जिस प्रकार आप सभी लोग सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहे हैं, उसी प्रकार आपके वैसे साथी जो योजनाओं के लाभ से वंचित हैं उन्हें सरकार की योजनाओं से जोड़ने का कार्य करें। कार्यक्रम में यूनिसेफ के पूर्व बाल पत्रकारों, झारखंड के केजीबीवी (कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय) व जेबीएवी (झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय) की बालिकाओं ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि कैसे राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से शहरी एवं ग्रामीण विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। यूनिसेफ झारखंड की प्रमुख डॉ. कनिनिका मित्रा, कम्युनिकेशन, एडवोकेसी एवं पार्टनरशिप विशेषज्ञ आस्था अलंग मौजूद रहीं।