Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsJharkhand Christian Youth Association Celebrates Christmas with Carol Performance in Ranchi
 हिन्दुस्तान कार्यालय में जेसीवाईए द्वारा कैरोल की प्रस्तुति

हिन्दुस्तान कार्यालय में जेसीवाईए द्वारा कैरोल की प्रस्तुति

संक्षेप:

झारखंड क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन (जेसीवाईए) ने रांची में क्रिसमस कैरोल की प्रस्तुति दी। इस दौरान कई सदस्यों ने भाग लिया और क्रिसमस एवं नए साल की शुभकामनाएं दीं। चार दिवसीय 'सीजन ऑफ जॉय' कार्यक्रम का समापन भी हुआ, जिसमें बिशप स्कूल के बच्चों ने कैरोल प्रस्तुत किया।

Dec 15, 2025 09:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन (जेसीवाईए) ने सोमवार को हिन्दुस्तान के रांची कार्यालय में क्रिसमस कैरोल की प्रस्तुति दी। इस दौरान 'आज एक बालक जन्मा है, जो संसार का राजा है... और नागपुरी गीत मरियम केर कोरा में का तारा चमकेला... की सुमधुर प्रस्तुति दी गई। जेसीवाईए ने हिन्दुस्तान परिवार को क्रिसमस और नए साल की भी बधाई दी। इस मौके पर जेसीवाईए के कार्यकारी अध्यक्ष पास्टर शैलू डाहंगा, उपाध्यक्ष महिमा गोल्डन, संरक्षक शशिकांत टूटी, महासचिव संदीप उरांव, मीडिया प्रभारी समीर सांगा सहित सांता क्लॉज बने अमोन बिलुंग, सुदीप टेटे, आशीष टुटी, समीर तोपनो सहित अन्य सदस्य शामिल थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

--------------------- चार दिवसीय सीजन ऑफ जॉय का समापन रांची। कांटाटोली स्थित वाईएमसीए में आयोजित चार दिवसीय सीजन ऑफ जॉय का सोमवार को समापन हो गया। अंतिम दिन बिशप स्कूल ग्रुप द्वारा हिन्दी और अंग्रेजी में क्रिसमस कैरोल की प्रस्तुति दी गई। इसमें वाईएमसीए पब्लिक स्कूल, कांटाटोली के बच्चों ने भी शिरकत की। मौके पर वाईएमसीए कांटाटोली के सचिव आशीष तोपनो, स्कूल की प्राचार्या श्रद्धा घोष, मेला की आयोजक शीतल प्रतीक्षा टोप्पो के अलावा राहुल सिंह, मुकुल नवीन मिंज सहित अन्य मौजूद थे। ----------------------- ऑल चर्चेस कंबाइंड क्रिश्चियन एसोसिएशन का कार्निवल 17 को रांची। ऑल चर्चेस कंबाइंड क्रिश्चियन एसोसिएशन, मांडर के द्वारा 17 दिसंबर को क्रिसमस ग्रेटिंग्स का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम शेख भिखारी स्टेडियम, हेसमी मांडर में किया जाएगा, जिसमें सभी चर्च कलीसिया के प्रतिनिधि शिरकत करेंगे। मुख्य अतिथि कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की होंगी। इसकी जानकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष जयवंत तिग्गा, सचिव पंकज तिर्की और कोषाध्यक्ष अमलन मिंज ने संयुक्त रूप से दी। ------------------------------- यीशु ही दुख के समय शांति देते हैं: बिशप मिंज रांची। पीएच चर्च, चुड़ी टोला में सोमवार को धूमधाम से क्रिसमस गैदरिंग मनाई गई। मुख्य वक्ता बिशप अनुराग मिंज ने अपने संबोधन में कहा कि शांति का राजकुमार यीशु का जन्म हम सभी के लिए हुआ है। यीशु ही दुख के समय शांति देते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जवान भाई-बहनों को, माता-पिता को, परिवार को, समाज को और हमारे भारत देश को शांति की आवश्यकता है, जो यीशु के द्वारा प्राप्त होती है। मौके पर बिशप काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बिशप अनिल रेवन, बिशप सुरेश सांगा, रेव्ह सुधीर एक्का, पास्टर विजय तिर्की, पास्टर संजय टोप्पो, मास्टर मोर्सन सोनू कुजूर, पास्टर आकाश, अंजन गाड़ी, साइमन सांगा सहित अन्य मौजूद थे।