एयरपोर्ट निदेशक से मिला झारखंड चैंबर का प्रतिनिधिमंडल

Nov 10, 2025 06:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची के झारखंड चैंबर का प्रतिनिधिमंडल ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के निदेशक से मुलाकात की। उन्होंने पार्किंग, एग्ज़िट गेट सिस्टम में सुधार, फास्ट टैग को पुनः सक्रिय करने और फ्लाइट कैंसलेशन रोकने के लिए कैट थ्री तकनीक लगाने का सुझाव दिया। नए फ्लाइट रूट्स के लिए प्रस्ताव भी दिए गए।

एयरपोर्ट निदेशक से मिला झारखंड चैंबर का प्रतिनिधिमंडल

रांची, संवाददाता। झारखंड चैंबर का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के निदेशक विनोद कुमार से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने एयरपोर्ट पर पार्किंग व एग्ज़िट गेट सिस्टम में सुधार, फास्ट टैग को पुनः सक्रिय करने और 9 मिनट फ्री एग्ज़िट को सुचारु बनाने का सुझाव दिया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सर्दियों में फ्लाइट कैंसलेशन को रोकने के लिए आधुनिक कैट थ्री तकनीक लगाई जानी चाहिए। उप समिति के चेयरमैन दिनेश प्रसाद साहू और श्रवण राजगढ़िया ने संयुक्त रूप से रांची से नई फ्लाइट्स एवं रूट्स शुरू करने के प्रस्ताव दिए। इनमें जयपुर, गोवा, रायपुर, वाराणसी, बागडोगरा, गुवाहाटी, सूरत, विशाखापट्टनम, अमृतसर आदि शहरों के लिए प्रस्ताव दिए गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रनवे विस्तार व अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की शुरुआत को शीघ्रता से आगे बढ़ाने का आग्रह किया। टर्मिनल के बाहर सीटिंग एरिया, वॉशरूम एवं ओपन एयर रेस्तरां की सुविधा उपलब्ध कराने का भी सुझाव दिया। प्रतिनिधिमंडल में चैंबर पदाधिकारियों के अलावा शैलेष अग्रवाल व पूर्व अध्यक्ष किशोर मंत्री शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।