भारत के गवैया मंच पर कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरा
झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें बच्चों ने बॉलीवुड और ट्रेडिंग गानों पर प्रस्तुतियां दीं। कार्यकारी निदेशक वीणा श्री ने कलाकारों की प्रतिभा की सराहना की और कहा कि सही दिशा मिलने पर ये बच्चे भविष्य के सितारे बन सकते हैं। कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण व्यक्ति उपस्थित थे।

रांची, संवाददाता। झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से रविवार को भारत के गवैया और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने एक से बढ़कर एक कला के जादू दर्शकों के बीच बिखेरे। बच्चों की ओर से बॉलीवुड और ट्रेडिंग गानों पर मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मनमोह लिया। संगीत और नृत्य के संगम ने देर शाम तक कार्यक्रम में समां बांधे रखा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यकारी निदेशक वीणा श्री ने कहा कि इन कलाकारों के भीतर अद्भुत प्रतिभा छिपी है। अगर इन्हें सही दिशा मिले, तो यही बच्चे आने वाले समय के चमकते सितारे बनेंगे।
इवेंट निदेशक अरशद उबैद ने कलाकारों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इनके अंदर प्रतिभा की कमी नहीं है, बस जरूरत है एक सही मंच और मौके की। मौके पर पूर्व अध्यक्ष किशोर मंत्री, अंतू तिर्की, सोनाली भट्टाचार्य, साबिर हुसैन, नमिता मिश्रा, राजीव मिश्रा, सीमा प्रीति, रोहित, संजीव, इबादत हुसैन, सनी, मो परवेज, रियान लक्ष्मीकांत, प्रीति सिन्हा उपस्थित थी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


