Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsJharkhand Chamber Labor Subcommittee Demands Quick Resolution of Pending ESI Payments
ईएसआईसी जल्द निपटाए लंबित मामले और शुरू करे हेल्पलाइन: चैंबर

ईएसआईसी जल्द निपटाए लंबित मामले और शुरू करे हेल्पलाइन: चैंबर

संक्षेप: झारखंड चैंबर की श्रम उप समिति ने बैठक में ईएसआईसी के तहत श्रमिकों के लंबित भुगतान का शीघ्र निपटारा करने की मांग की। सदस्यों ने हेल्पलाइन नंबर और ऑन-साइट पंजीकरण की व्यवस्था की भी अपील की। प्रमोद सारस्वत ने स्थानीय अस्पतालों को ईएसआईसी से जोड़ने की बात कही, जबकि प्रवीण लोहिया ने जिला स्तरीय समिति बनाने का सुझाव दिया।

Mon, 3 Nov 2025 06:10 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची, संवाददाता। झारखंड चैंबर की श्रम उप समिति ने सोमवार को चैंबर भवन में बैठक की। सदस्यों ने मांग की कि ईएसआईसी के तहत आने वाले श्रमिकों के भुगतान से जुड़े सभी लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा किया जाना चाहिए। इसके साथ ही, नियोजकों और श्रमिकों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराने की भी मांग की गई। सदस्यों ने कहा कि इससे वे विभाग से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। बैठक में यह भी कहा गया कि चैंबर भवन में शिविर लगाकर नियोजकों और श्रमिकों का ऑन-साइट पंजीकरण कराने की व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि उन्हें विभागीय योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उप समिति चेयरमैन प्रमोद सारस्वत ने कहा कि राज्य के सभी सदर अस्पतालों को ईएसआईसी के साथ टाई-अप किया जाना चाहिए, जिससे स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने यह भी अपील की कि क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा जमशेदपुर के निजी अस्पतालों को ईएसआईसी से अनुबंधित करने के लिए टेंडर निकाले जाएं, जिससे वहां के श्रमिकों को भी सुविधा प्राप्त हो। चैंबर उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने कहा कि बहुत जल्द राज्य के सभी जिलों के व्यापारियों को जोड़कर एक विस्तृत जिला स्तरीय समिति का गठन किया जाएगा, जिससे श्रम उप समिति को और सशक्त एवं प्रभावशाली बनाया जा सके। बैठक में चैंबर पदाधिकारियों के अलावा मुकेश अग्रवाल उपस्थित थे।