नेट मीटरिंग प्रक्रिया सरल होने से सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा: चैंबर

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

झारखंड चैंबर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर राज्य में सोलर एनर्जी को बढ़ावा देने और रूफटॉप सोलर परियोजनाओं के विस्तार की मांग की है। चैंबर ने नेट मीटरिंग प्रक्रिया में समस्याओं का उल्लेख किया है जो सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना में देरी कर रही हैं।

नेट मीटरिंग प्रक्रिया सरल होने से सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा: चैंबर

रांची, वरीय संवाददाता। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्राचार कर झारखंड चैंबर ने राज्य में सोलर एनर्जी को प्रोत्साहित करने और रूफटॉप सोलर परियोजनाओं के विस्तार को गति देने की मांग की है।

चैंबर की मांगें

इस पत्र में चैंबर ने कहा है कि राज्य सरकार ग्रीन एनर्जी और रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में सकारात्मक पहल कर रही है। लेकिन नेट मीटरिंग स्वीकृति प्रक्रिया में व्यावहारिक कठिनाइयां इस अभियान की गति को प्रभावित कर रही है। चैंबर महासचिव रोहित अग्रवाल ने कहा कि विभिन्न औद्योगिक इकाइयों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों व घरेलू उपभोक्ताओं से प्राप्त फीडबैक के अनुसार नेट मीटरिंग स्वीकृति में अनावश्यक विलंब, निरीक्षण प्रक्रियाओं में देरी, तकनीकी आपत्तियों और विभिन्न स्तरों पर समन्वय की कमी जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। इससे सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना के प्रति लोगों का उत्साह प्रभावित होता है।

समयबद्ध कार्रवाई की मांग

चैंबर ने मुख्यमंत्री से मांग की कि नेट मीटरिंग की स्वीकृति प्रक्रिया को पूरी तरह समयबद्ध व पारदर्शी बनाया जाए। निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदनों का निष्पादन सुनिश्चित हो और अनावश्यक विलंब के लिए जवाबदेही तय की जाए। साथ ही जिला व विद्युत प्रमंडल स्तर के अधिकारियों को सोलर उपभोक्ताओं व उद्यमियों के प्रति सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं। यह भी कहा गया कि नेट मीटरिंग से संबंधित आवेदन, निरीक्षण, स्वीकृति और मीटर स्थापना की स्थिति की ऑनलाइन ट्रैकिंग व्यवस्था विकसित की जाए। इसके अलावा ऊर्जा विभाग या झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड स्तर पर एक समर्पित ई-मेल आईडी एवं हेल्पडेस्क स्थापित कर शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित समाधान की व्यवस्था की जाए।

सौर ऊर्जा का महत्व

चैंबर के एमएसएमई उप समिति चेयरमैन विकास विजयवर्गीय ने कहा कि ऊर्जा सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण व उपभोक्ता हितों को ध्यान में रखते हुए राज्य में सौर ऊर्जा का विस्तार समय की आवश्यकता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

झारखंड चैंबर ने किस बात की मांग की है?
झारखंड चैंबर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से राज्य में सोलर एनर्जी को प्रोत्साहित करने और रूफटॉप सोलर परियोजनाओं के विस्तार की मांग की है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।