लंदन में प्रवासी झारखंडी प्रतिभाओं और वैश्विक साझेदारों का होगा सम्मान

Jan 10, 2026 07:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

झारखंड @25 : झारखंड के 25 वर्ष पूरे होने पर 22 जनवरी को लंदन में एक विशेष राज्य स्वागत समारोह, झारखंड की बौद्धिक, सांस्कृतिक और मानवीय पूंजी के अंतररा

लंदन में प्रवासी झारखंडी प्रतिभाओं और वैश्विक साझेदारों का होगा सम्मान

रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो झारखंड की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 22 जनवरी 2026 को लंदन में एक विशेष राज्य स्वागत समारोह (स्पेशल स्टेट रिस्पेशन) का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम झारखंड की वैश्विक पहचान को सशक्त करने, प्रवासी झारखंडी प्रतिभाओं के योगदान को सम्मानित करने और मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की विरासत को वर्तमान पीढ़ी से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होगा। यह विशेष राज्य स्वागत समारोह झारखंड की वैश्विक सहभागिता, ज्ञान आधारित विकास और समावेशी दृष्टिकोण को रेखांकित करेगा तथा राज्य को अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक सशक्त और संभावनाओं से भरपूर भागीदार के रूप में प्रस्तुत करेगा।

यह स्वागत समारोह झारखंड की बौद्धिक, सांस्कृतिक और मानवीय पूंजी के अंतरराष्ट्रीय विस्तार का प्रतीक बनेगा। कार्यक्रम में यूनाइटेड किंगडम में अध्ययनरत एवं कार्यरत मारांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा ओवरसीज स्कॉलर्स (वर्तमान एवं पूर्व), आदिवासी शोधकर्ता, शिक्षाविद, झारखंड प्रवासी समुदाय के सदस्य और भारतीय प्रवासी समाज के प्रमुख प्रतिनिधि शामिल होंगे। समारोह में भारतीय उच्चायुक्त (यूके) का विशेष संबोधन प्रस्तावित है। इसके साथ ही मारांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा ओवरसीज स्कीम पर आधारित एक कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान चयनित विद्वानों का सम्मान (फेलिसिटेशन), सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा भारत लौटकर कार्य कर रहे पूर्व स्कॉलर्स द्वारा अनुभव साझा किया जाएगा। इस अवसर पर निवेश के क्षेत्र में भी सकारात्मक पहल देखने को मिलेगी। समारोह में एक प्रमुख औद्योगिक समूह द्वारा निवेश से संबंधित आशय पत्र (डिक्लेरेशन ऑफ इंटेंट) के आदान-प्रदान की संभावना है, जो झारखंड में भविष्य के औद्योगिक एवं आर्थिक सहयोग को नई दिशा देगा। कार्यक्रम में भारत सरकार के विदेश एवं राष्ट्रमंडल कार्यालय (एफसीडीओ) के प्रतिनिधि, चेवनिंग स्कॉलरशिप से जुड़े अधिकारी, लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग के वरिष्ठ अधिकारी तथा यूके सरकार के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। सम्मानित अतिथियों की अनुमानित उपस्थिति मारांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा ओवरसीज स्कॉलर्स (वर्तमान एवं पूर्व, चेवनिंग सहित)-45 आदिवासी छात्र, शोधकर्ता एवं अकादमिक फोरम के प्रतिनिधि-15 वरिष्ठ प्रोफेसर/शिक्षाविद/फैकल्टी सदस्य-15 झारखंड सरकार का प्रतिनिधिमंडल-15 यूके स्थित भारतीय उच्चायोग के राजनयिक एवं अधिकारी-10 एफसीडीओ के अधिकारी एवं प्रतिनिधि-5 व्यवसायिक समूह एवं भारतीय प्रवासी समुदाय-15 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन देंगे विशेष व्याख्यान ब्रिटेन यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के ब्लावाटनिक स्कूल ऑफ गवर्नमेंट में एक विशेष व्याख्यान देंगे और प्रश्नोत्तर सत्र में भाग लेंगे। वे ऐसा करने वाले भारत के पहले मुख्यमंत्री होंगे। ब्लावाटनिक स्कूल विश्व के प्रमुख सार्वजनिक नीति और प्रशासन संस्थानों में से एक है। इस दौरान ज्ञान-विनिमय, नवाचार आधारित सहयोग, शिक्षा एवं कौशल विकास साझेदारी तथा झारखंड-ब्रिटेन दीर्घकालिक सहयोग की संभावनाओं पर भी चर्चा की जाएगी। दावोस में पहली बार गूंजेगा झारखंड से जोहार यह पहला अवसर होगा, जब 19 से 23 जनवरी 2026 तक दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक में झारखंड से ‘जोहार’ की गूंज सुनाई देगी एवं एक आदिवासी जनप्रतिनिधि के रूप में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति दर्ज होगी। झारखंड का प्रतिनिधिमंडल स्विट्जरलैंड स्थित दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक में शामिल होने जा रहा है। मुख्यमंत्री की दावोस यात्रा का उद्देश्य निवेश की संभावनाओं से लबरेज झारखंड को एक प्रमुख निवेश का गंतव्य के रूप में प्रस्तुत करना, वैश्विक उद्योग जगत के शीर्ष लोगों के साथ संवाद स्थापित करना और राज्य के फोकस एरिया में निवेश के नए अवसरों को आगे बढ़ाना है। इस दौरान बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ निवेश के प्रस्तावों पर चर्चा तथा झारखंड की छवि को अनंत अवसर की स्थिति वाले राज्य के रूप में प्रस्तुत करने पर विशेष फोकस रहेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।