Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsJharkhand Celebrates 150th Birth Anniversary of Birsa Munda and 25th Statehood Day
राज्य स्थापना दिवस पर उलिहातू का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

राज्य स्थापना दिवस पर उलिहातू का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

संक्षेप:

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और झारखंड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर उलिहातू में 15 नवंबर को राज्य स्तरीय समारोह की तैयारी चल रही है। उपायुक्त आर. रॉनिटा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। समारोह झारखंड की अस्मिता और विरासत को याद करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

Nov 12, 2025 09:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

खूंटी, संवाददाता। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती एवं झारखंड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर 15 नवंबर को उलिहातू में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आगमन को लेकर बुधवार को उपायुक्त आर. रॉनिटा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मंच एवं पंडाल निर्माण, अतिथियों के बैठने की सुविधा, हेलीपैड, पार्किंग स्थल, सुरक्षात्मक प्रबंध, पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था एवं साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक कार्य समय सीमा के भीतर और आपसी समन्वय के साथ पूरा किया जाए, ताकि कार्यक्रम भव्य और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देते हुए उन्होंने पुलिस अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बिरसा के वंशजों को डीसी ने दी कार्यक्रम की जानकारी: निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों से मुलाकात की और कार्यक्रम संबंधी जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि यह समारोह झारखंड की अस्मिता, स्वाभिमान और धरती आबा की महान विरासत को याद करने का गौरवपूर्ण क्षण है। उन्होंने सभी विभागों से समर्पित भाव से योगदान देने की अपील की। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो, उप विकास आयुक्त आलोक कुमार, एसडीओ दीपेश कुमारी, आईटीडीए निदेशक आलोक शिकारी कच्छप, एसडीपीओ वरुण रजक, जिला कल्याण पदाधिकारी प्रमोद राम, भवन निर्माण विभाग के अभियंता एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।