ब्राह्मण एकीकृत परिषद की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा
Nov 23, 2025 08:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
रांची में झारखंड अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत परिषद की बैठक हुई, जिसमें रोजगार, बच्चों की शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था पर चर्चा की गई। परिषद ने सरकार से मंदिरों के पुजारियों की सूची तैयार करने और चढ़ावे के पैसे से नियमित आर्थिक सहयोग प्रदान करने की मांग की। सम्मेलन दिसंबर में धनबाद के मैथन डैम के पास होगा।

रांची। झारखंड अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत परिषद की बैठक रविवार को सेक्टर दो स्थित सामुदायिक भवन में हुई। इसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा की गयी। युवाओं को रोजगार, बच्चों की शिक्षा, चिकित्सा व्यवस्था पर चर्चा की गयी। सरकार से मांग की गयी कि सभी मंदिरों के पुजारियों की सूची तैयार की जाए। मंदिरों में आए चढ़ावे और दान के पैसे जो सरकार से पास जाते हैं उससे हर मंदिर के पुजारी को नियमित आर्थिक सहयोग प्रदान की जाए। तय किया गया कि परिषद का सम्मेलन धनबाद के मैथन डैम के पास किया जाएगा। सम्मेलन दिसंबर में होगा। जानकारी परिषद के प्रेमनाथ चक्रवर्ती ने दी।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




