रातू में पुलिस के हस्तक्षेप से हटा सड़क जाम
By Newswrap
हिन्दुस्तान, रांचीझारखंड बंद का रातू क्षेत्र में कोई खास असर नहीं पड़ा। सुबह से आवागमन सामान्य रहा और दुकानें खुली रहीं। बंद समर्थकों ने कुछ स्थानों पर टायर जलाकर सड़क जाम करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की कार्रवाई से स्थिति नियंत्रण में रही। पूरे क्षेत्र में जनजीवन सामान्य बना रहा।

रातू, प्रतिनिधि। झारखंड बंद का रातू क्षेत्र मेंखास असर देखने को नहीं मिला। सुबह से ही आम दिनों की तरह आवागमन जारी रहा और प्रमुख चौक-चौराहों की दुकानें भी खुली रहीं। रातू के मुख्य चौक, काठीटांड़ में जनजीवन पूरी तरह सामान्य था और दुकानें अन्य दिनों की भांति खुली रहीं। सुबह 10 बजे बंद समर्थकों ने आदिवासी विकास परिषद के पास टायर जलाकर सड़क जाम करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस द्वारा समझाने-बुझाने के बाद जाम हटा लिया गया। इसी तरह, दलादली चौक पर भी कुछ बंद समर्थकों ने टायर जलाकर सड़क बाधित की थी, जिसे प्रशासन की पहल पर तुरंत साफ करा दिया गया।
पूरे क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में रही।


