Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsJharkhand Assistant Teacher Struggle Committee Demands Equal Pay and Job Security
मंत्री सुदिव्य का आवास पांच नवंबर को घरेंगे सहायक अध्यापक

मंत्री सुदिव्य का आवास पांच नवंबर को घरेंगे सहायक अध्यापक

संक्षेप: झारखंड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा की बैठक में पारा शिक्षकों को स्थायीकरण और समान वेतन की मांग की गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 2019 में यह वादा किया था, लेकिन अब तक पूरा नहीं हुआ। 30 अक्टूबर तक...

Sun, 12 Oct 2025 09:35 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा राज्य कमेटी की बैठक रविवार को रांची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित की गई। बैठक में कहा गया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विगत विधानसभा चुनाव 2019 के पूर्व यह वादा कर सत्ता में आए थे कि महागठबंधन की सरकार बनने के तीन महीने के भीतर पारा शिक्षकों को स्थायीकरण करते हुए समान काम का समान वेतन दिया जाएगा, लेकिन अब तक मुख्यमंत्री ने अपना यह वादा पूरा नहीं किया है। अगर 30 अक्तूबर तक सरकार इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो पांच नवंबर को सूबे के नगर विकास सह उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार के गिरिडीह स्थित आवास का घेराव किया जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसमें झारखंड के तमाम सहायक अध्यापक उपस्थित रहेंगे। 15 नवंबर राज्य स्थापना दिवस पर मोहराबादी मैदान में राज्य के तमाम सहायक अध्यापक-अध्यापिका जुटेंगे और सरकार का विरोध करेंगे। 15 नवंबर को रांची के मोहराबादी मैदान में ही झारखंड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा की बैठक की जाएगी। इसमें अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता विनोद तिवारी, जबकि संचालन विकास कुमार चौधरी ने किया। बैठक में जितेंद्र दुबे, बृजमोहन ठाकुर, केताबुल शेख अंसारी, नसीम अंसारी, अमरेंद्र यादव, मोतीलाल टुडू, युधिर मंडल, सुरेंद्र भंडारी, मुकेश राय, राजेश राय, अभय सिंह, निलांबर रजवार, छोटन महतो, जसीम अंसारी, कृष्ण कुमार समेत अन्य मौजूद थे।