झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव बने रंजीत कुमार, मणिक लाल सेवानिवृत्त
झारखंड विधानसभा के संयुक्त सचिव रंजीत कुमार को प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है। उन्होंने सोमवार को अपना पदभार ग्रहण किया। सेवानिवृत्त प्रभारी सचिव माणिक लाल हेमब्रम के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने भी भाग लिया। हेमब्रम 37 वर्षों की सेवा के बाद 30 नवंबर 2025 को सेवानिवृत्त हुए।

रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो झारखंड विधानसभा के संयुक्त सचिव रंजीत कुमार को प्रभारी सचिव बनाया गया है। उन्होंने सोमवार को झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव का पदभार ग्रहण किया। इसके साथ ही झारखंड विधानसभा सभागार में सेवानिवृत्त प्रभारी सचिव माणिक लाल हेमब्रम के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन हुआ। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो समारोह में शामिल हुए। माणिक लाल हेमब्रम संयुक्त सचिव, झारखंड विधानसभा के सचिव के प्रभार पर रहते हुए 30 नवंबर 2025 को सेवानिवृत्त हुए। माणिक लाल हेमब्रम अपनी 37 वर्ष की सेवा अवधि में बिहार विधानसभा सचिवालय सहित झारखंड विधानसभा सचिवालय में विभिन्न शाखाओं एवं समितियों में कार्यरत रहते हुए अवर सचिव, उप सचिव एवं दिनांक 25-10-2013 को संवर्गीय पद सोपान में प्रोन्नति पाकर संयुक्त सचिव के पद पर आसीन हुए तथा प्रभारी सचिव के पदभार पर रहते हुए 30 नवंबर 2025 को सेवानिवृत्त हुए।
विदाई समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि विदाई एक मार्मिक क्षण होता है, लेकिन सरकारी सेवा में आप जिस दिन आते हैं, उसी दिन आपकी सेवानिवृत्ति का तिथि तय हो जाती है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



