ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीवॉलीवुड कलाकारों को भाने लगी है झारखंड की हसीन वादियां

वॉलीवुड कलाकारों को भाने लगी है झारखंड की हसीन वादियां

वालीवुड कलाकारों को झारखंड की आबोहवा और मनोरम छंटा भाने लगी है। यही वजह है कि मुम्बईया कलाकारों की शूटिंग लगातार झारखंड के विभिन्न हसीन वादियों में हो रही है। रविवार को कांग्रेसी सह राकोमसं नेता...

वॉलीवुड कलाकारों को भाने लगी है झारखंड की हसीन वादियां
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSun, 12 Aug 2018 11:31 PM
ऐप पर पढ़ें

वालीवुड कलाकारों को झारखंड की आबोहवा और मनोरम छंटा भाने लगी है। यही वजह है कि मुम्बईया कलाकारों की शूटिंग लगातार झारखंड के विभिन्न हसीन वादियों में हो रही है। रविवार को कांग्रेसी सह राकोमसं नेता योगेंद्र सिंह के पोचरा आवास में ब्लैक बोर्ड बनाम व्हाइट बोर्ड फिल्म की शूटिंग की गई।

सिंघम फिल्म में विलेन के किरदार निभाने वाले अशोक सामर्थ मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के कहानीकार गिरीश तिवारी बताते हैं कि इस फिल्म में झारखंड़ और वॉलीवुड के कलाकार अदाकारी कर रहे है। इस फिल्म में सरकार से सभी तरह सुविधा मिलने के बाद भी शिक्षा के निम्न स्तर के कारण को दर्शाया गया है। यदि शिक्षक चाह ले तो कम संसाधनों में भी सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को उच्च स्तर कि शिक्षा मुहैया कराया जा सकता है। इन बच्चों को सही दिशा दी जाए तो ये बच्चे भी आएएस, आइपीएस, डॉक्टर, इंजीनियर आदि उच्च अधिकारी बन कर समाज की सेवा कर सकते हैं। फिल्म के निर्देशन तरूण सिंह, नुपूर श्रीवास्तव कर रही है। जबकि इस फिल्म के दो गाना को रघुवीर यादव ने अपनी सुरीली आवाज दिया है।

इसके अलावा रामगढ़ के अरुण सिंह, नीतू सिंह, मधु राय, शिव कुमार, मनीष चौधरी आदि स्थानीय कलाकार अपनी जलवा बिखर रहे हैं। यह फिल्म 16 नवंबर को रिलीज होने की बात कही गई। फिल्म के मुर्हत पर समाजसेवी निशी पांडेय शामिल हुई। उन्होंने फिल्म के सफलता के लिए निर्माता, निर्देशक और कलाकारों को शुभकामना दी। मौके पर पतरातू के उप प्रमुख रामाशंकर पांडेय, सुशांति तिवारी, बनारसी साहू, अनिल नायक सहित भारी संख्या में दर्शक मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें