Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsJharkhand Activists Demand Rights and Recognition at Forest Feast Gathering
झारखंड आंदोलनकारियों ने सरकार के सामने रखी अपनी मांगे

झारखंड आंदोलनकारियों ने सरकार के सामने रखी अपनी मांगे

संक्षेप:

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने मंगलवार को वनभोज सह सभा का आयोजन किया। सभा में आंदोलनकारियों ने सरकार से पूर्व विधायक विश्वनाथ भगत की तस्वीर विधानसभा में लगाने, रोजगार में गारंटी, सम्मान पेंशन बढ़ाने और अन्य मांगें की। मुख्य अतिथि पुष्कर महतो ने अधिकारों के लिए आवाज उठाने की अपील की।

Jan 13, 2026 08:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

बेड़ो, प्रतिनिधि। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में मंगलवार को वनभोज सह सभा का आयोजन किया गया। प्रखंड के बारीडीह स्थित केंद्रीय पड़हा परिसर में आयोजित इस सभा की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष जुगेश उरांव ने की। सभा में आंदोलनकारियों ने एकजुट होकर सरकार के सामने अपनी मांगें रखीं। उन्होंने पूर्व विधायक स्व. विश्वनाथ भगत की तस्वीर विधानसभा में लगाने की मांग की। इसके अलावा, आंदोलनकारियों को राजकीय मान-सम्मान, समाज में स्वाभिमान से जीने का अधिकार, बच्चों के लिए रोजगार में शत-प्रतिशत गारंटी, जेल जाने की बाध्यता समाप्त करने और सम्मान पेंशन की राशि बढ़ाकर 50-50 हजार रुपये करने की मांग की गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मुख्य अतिथि सह मोर्चा के प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने आंदोलनकारियों से अपने अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि झारखंड के रोजगार पर स्थानीय लोगों का संवैधानिक अधिकार है। विशिष्ट अतिथि नीलमणि तिर्की ने कहा कि आंदोलनकारियों के सम्मान से ही सरकार का सम्मान बढ़ता है। कार्यक्रम का संचालन केंद्रीय सचिव धनंजय कुमार राय ने किया। मौके पर जुगेश उरांव, सहिंद्र लकड़ा, शैलेंद्र शर्मा, बांदे हेरेंज, शिशिर लकड़ा, अल्फ्रेड मिंज, भौवा उरांव, पीटर तिर्की, आशा तिर्की, नीली लकड़ा, अरविंद तिर्की और साबिर मीर सहित मांडर विधानसभा के सैकड़ों आंदोलनकारी मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन सहिंद्र लकड़ा ने किया।