Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsJharkhand Activist Jataru Khes Dies in Road Accident Community Mourns
झारखंड आंदोलनकारी जतरू खेस की सड़क दुर्घटना में मौत

झारखंड आंदोलनकारी जतरू खेस की सड़क दुर्घटना में मौत

संक्षेप:

झामुमो पड़हा सदस्य और झारखंड आंदोलनकारी 59 वर्षीय जतरू खेस की गुरुवार रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उनकी मौत की सूचना मिलते ही झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा और झामुमो पड़हा समाज के प्रतिनिधि उनके घर पहुंचे। सभी ने परिजनों को सांत्वना दी और जतरू खेस के योगदान को याद किया।

Jan 23, 2026 08:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड के दिघिया गांव निवासी झामुमो पड़हा सदस्य और झारखंड आंदोलनकारी 59 वर्षीय जतरू खेस की गुरुवार की रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सूचना मिलते ही झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा और झामुमो पड़हा समाज के प्रतिनिधि उनके आवास पर पहुंचे। इनमें जुगेश उरांव, धनंजय कुमार राय, पीटर तिर्की, पड़हा दीवान बंधु दीवान, चरवा उरांव, शिशिर लकड़ा, तेम्बू उरांव और एतवा उरांव सहित दर्जनों लोग शामिल थे। सभी ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। मौके पर जुगेश उरांव ने कहा कि उनके संघर्ष और योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें