Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsJharkhand Achieves 36 of Rice Purchase Target for Kharif Marketing Year 2025-26
डेढ़ माह में 36 प्रतिशत धान की हुई खरीदारी

डेढ़ माह में 36 प्रतिशत धान की हुई खरीदारी

संक्षेप:

60 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया, इस बार किसानों से रिकॉर्ड धान की खरीद का अनुमान

Feb 09, 2026 09:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में राज्य के किसानों से की जा रही धान खरीद को लेकर काफी सकारात्मक परिणाम दिख रहा है। महज डेढ़ माह में 2,81,410 लाख निबंधित किसानों से 21,63,204 क्विंटल धान खरीद की गई है। यह तय लक्ष्य का करीब 36 प्रतिशत है। यह आंकड़ा सोमवार शाम सवा आठ बजे तक का है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान की सरकारी खरीद 15 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 30 अप्रैल 2026 तक चलेगी, जिसके तहत 60 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य रखा गया है। खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के उपार्जन पोर्टल के मुताबिक, अभी तक हजारीबाग, गढ़वा, पू्र्वी सिंहभूम और रांची में धान खरीद में काफी तेजी देखने को मिली है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पिछले तीन वर्षों की तरह इस खरीफ विपणन वर्ष में भी 15 दिसंबर को धान खरीद की प्रक्रिया शुरू हुई थी, जो अप्रैल माह के अंत तक चलेगी। वर्ष 2024-25 में सबसे अधिक 67 प्रतिशत धान खरीद की गई थी। उसके पहले के दो वर्षों में यह आंकड़ा 28 प्रतिशत के करीब का था। चालू वर्ष 2025-26 में 15 दिसंबर से 9 फरवरी तक का आंकड़ा 36 प्रतिशत है। पिछले चार वर्षों में राज्य सरकार ने धान खरीद का लक्ष्य 60 लाख क्विंटल तय किया है। चालू वर्ष में अभी करीब तीन माह धान खरीद की तिथि शेष है। पिछले वर्ष के आंकड़ों को देखते हुए माना जा रहा है कि इस बार किसानों से रिकॉर्ड धान की खरीद होगी।