बेड़ो में मैट्रिक की विज्ञान परीक्षा में 11 परीक्षार्थी अनुपस्थित

Feb 09, 2026 07:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा आयोजित 10वीं बोर्ड की विज्ञान परीक्षा बेड़ो प्रखंड में सोमवार को संपन्न हुई। तीन परीक्षा केंद्रों में कुल 11 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों को नियुक्त किया गया था।

बेड़ो में मैट्रिक की विज्ञान परीक्षा में 11 परीक्षार्थी अनुपस्थित

बेड़ो, प्रतिनिधि। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा आयोजित 10वीं बोर्ड की विज्ञान विषय की परीक्षा सोमवार को बेड़ो प्रखंड के विभिन्न केंद्रों पर संपन्न हुई। प्रखंड में बनाए गए कुल तीन परीक्षा केंद्रों में 11 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में 592 में पांच, एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय में 558 में चार और सरस्वती विद्या मंदिर में 330 में दो छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। परीक्षार्थियों ने सीसीटीवी की निगरानी में कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा लिखी। परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त संचालित करने के लिए केंद्रों पर विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक नियुक्त किए गए हैं। करमसिंह महतो को प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, हेनरिता मिंज को एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय और मुक्ति खलखो को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का केंद्राधीक्षक बनाया गया है।

परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल के साथ क्षेत्रीय दंडाधिकारी के रूप में राकेश रंजन की प्रतिनियुक्ति की गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;