द पाठशाला के धैर्य सिंह और अखिल गुप्ता चमके
रांची के द पाठशाला के विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस्ड में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की है। धैर्य सिंह ने ऑल इंडिया 4843वीं रैंक प्राप्त की, जबकि अन्य छात्रों ने भी अच्छे अंक हासिल किए। संस्थान के निदेशक ने सभी सफल छात्रों और शिक्षकों को बधाई दी और भविष्य में उनकी सफलता की कामना की।

रांची, वरीय संवाददाता। जेईई एडवांस्ड में द पाठशाला, रांची के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। संस्थान के छात्र धैर्य सिंह ने ऑल इंडिया 4843वीं रैंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अन्य सफल विद्यार्थियों में अखिल गुप्ता ने सामान्य वर्ग में 4345वीं रैंक, गगन जेराई ने एसटी वर्ग में 177वीं रैंक, अवनीश सिंकू ने एसटी वर्ग में 1610वीं रैंक, वैष्णवी ने सामान्य वर्ग में 20489वीं रैंक तथा आरव ने सामान्य वर्ग में 25389वीं रैंक प्राप्त की। संस्थान के निदेशक ने सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों व शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और संस्थान द्वारा प्रदान किए गए गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन का परिणाम है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये विद्यार्थी भविष्य में देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में प्रवेश लेकर अपने करियर में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे। द पाठशाला रांची पिछले कई वर्षों से जेईई एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में विद्यार्थियों को उत्कृष्ट मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


