राज्य स्तरीय युवा उत्सव में समूह लोकगीत का विजेता बना जेडी नेशनल बीएड कॉलेज
राज्य स्तरीय युवा उत्सव में जेडी नेशनल बीएड कॉलेज अनगड़ा के प्रशिक्षु समूह ने लोकगीत में पहला स्थान प्राप्त किया। यह कार्यक्रम आड्रे हाउस में आयोजित किया गया। कॉलेज की टीम 12 से 16 जनवरी 2025 को...

अनगड़ा, प्रतिनिधि। राज्य स्तरीय युवा उत्सव रांची में जेडी नेशनल बीएड कॉलेज अनगड़ा के प्रशिक्षु समूह लोकगीत के विजेता बने। आड्रे हाउस में कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार तथा पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड तथा नेहरू युवा केंद्र रांची के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। समूह लोकगीत में कॉलेज की निशा रानी तोपनो, मोनू सोरेन, स्नेहलता तोपनो, संजीता आइंद, सुषमा कुमारी, दीपिका बा, पल्लवी सिंह मुंडा, प्रहलाद सिंह मुंडा, अभय सुरीन और अरूप कुमार पांडेय शामिल थे। विजेता बीएड कॉलेज की टीम दिल्ली में 12 से 16 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय युवा महोत्सव प्रतियोगिता में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी। कॉलेज के प्राचार्य डॉ अमिताभ सिंह ने विजेताओं को शुभकामनाएं दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।