Ranchi News: जेसीआई रांची ने सुकुरहुटू गौशाला में किया पौधरोपण

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

Ranchi News: रांची में जेसीआई रांची द्वारा रविवार को सुकुरहुटू गौशाला में सेवा और पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य गौ सेवा और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना था। सदस्योंने परिसर में पौधे लगाए और लोगों को प्रकृति की देखभाल करने की अपील की।

Ranchi News: जेसीआई रांची ने सुकुरहुटू गौशाला में किया पौधरोपण

Ranchi News: रांची। जेसीआई रांची की ‘वन टीम विजन’ द्वारा रविवार को सुकुरहुटू गौशाला में सेवा और पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य गौ सेवा के माध्यम से पुण्य और पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है। संस्था के सदस्यों ने परिसर में पौधे लगाए और लोगों से प्रकृति को हरा-भरा रखने तथा गौ सेवा करने की अपील की। कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिषेक जैन, साकेत अग्रवाल, अमन पोद्दार और दीपक पटेल सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।