लालखटंगा में मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा का स्मृति दिवस मना
नामकुम में शनिवार को जयपाल सिंह मुंडा स्मृति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने उनके योगदान को सराहा। आदिवासी संस्कृति के अनुसार पूजा-अर्चना के बाद उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

नामकुम, संवाददाता। लालखटंगा रिंग रोड स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा चौक पर शनिवार को जयपाल सिंह मुंडा स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान चरका पाहन और झिरगा मुंडा ने आदिवासी संस्कृति और रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा कि झारखंड के गौरव मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा का जीवन झारखंड और राष्ट्र के हित में समर्पित रहा। वहीं, समिति के मुख्य संरक्षकऔर पूर्व मुखिया रितेश उरांव ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। मौके पर ग्राम प्रधान राजेश टोप्पो, समिति के अध्यक्ष शनिचरवा तिर्की, पूर्व न्यायाधीश रत्नाकर भेंगरा, आरती कुजूर, मुखिया पुष्पा तिर्की, जिता कच्छप, नान्हे कच्छप, पूर्व मुखिया निकोलास एक्का, महादेव मुंडा, माधो कच्छप, अनिरुद्ध पांडेय, राधे तिर्की, करमू मुंडा, जुरा मुंडा और निरल होरो आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


