Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsJayashankar Prasad Smriti Samman 2025 Honoring Hindi Literature and Regional Art

जयशंकर प्रसाद स्मृति सम्मान 30 को

जयशंकर प्रसाद विचार मंच, रांची द्वारा आयोजित जयशंकर प्रसाद स्मृति सम्मान-2025 30 जनवरी को गोस्सनर कॉलेज में होगा। इस वर्ष डॉ मंजु ज्योत्सना, पद्मा मिश्रा, डॉ अनीता कुमारी, चंद्रदेव सिंह और अन्य को...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीWed, 22 Jan 2025 06:53 PM
share Share
Follow Us on
जयशंकर प्रसाद स्मृति सम्मान 30 को

रांची, विशेष संवाददाता। जयशंकर प्रसाद विचार मंच, रांची की ओर से हिन्दी साहित्य, क्षेत्रीय भाषा और कला-संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित जयशंकर प्रसाद स्मृति सम्मान-2025 का आयोजन 30 जनवरी को गोस्सनर कॉलेज के सभागार में किया जा रहा है। इसके तहत इस वर्ष हिन्दी साहित्य से डॉ मंजु ज्योत्सना (रांची), पद्मा मिश्रा (जमशेदपुर) व डॉ अनीता कुमारी (रांची) को चयनित किया गया है। जबकि, क्षेत्रीय भाषा से चंद्रदेव सिंह (रांची) को नागपुरी, मानसिंह महतो (सिल्ली) को कुरमाली, महेंद्र नाथ गोस्वामी (पारसनाथ) को खोरठा और डॉ पराग किशोर सिंह (खूंटी) को पंचपरगनिया के लिए चयनित किया गया है। कला-संस्कृति से क्षितिज कुमार राय (रांची) और मनोज कुमार कपरदार (रांची) का चयन किया गया है। यह चयन तीनों क्षेत्र से गठित वरिष्ठ साहित्यकारों और विद्वानों की निर्णायक मंडली ने प्राप्त प्रविष्टियों के आधार पर किया है। इस सम्मान के लिए चुने गए प्रतिभागियों का संबंधित क्षेत्रों के विकास में विशिष्ट योगदान है।

पुरस्कार के रूप में स्मृति चिन्ह, सम्मान-पत्र, अंगवस्त्र और उपहार प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में पद्मश्री मुकुंद नायक, पद्मश्री मधु मंसुरी हंसमुख, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ अशोक प्रियदर्शी, डॉ माया प्रसाद, पंकज मित्र, साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित कवि डॉ फणी मोहंती और जेमिनी कांत दास, ओड़िशा और जयशंकर प्रसाद के वंशज चंद्रशेखर आजाद (पटना) उपस्थित रहेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें