ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीजनता कर्फ्यू : झारखंड में गांव से शहर तक सन्नाटा

जनता कर्फ्यू : झारखंड में गांव से शहर तक सन्नाटा

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से की गई जनता कर्फ्यू की अपील के बाद रविवार को पूरे देश में अभूतपूर्व बंदी देखने को मिला। लाखों लोगों ने खुद को घरों के...

जनता कर्फ्यू : झारखंड में गांव से शहर तक सन्नाटा
हिन्दुस्तान टीम,रांचीMon, 23 Mar 2020 01:59 AM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से की गई जनता कर्फ्यू की अपील के बाद रविवार को पूरे देश में अभूतपूर्व बंदी देखने को मिला। लाखों लोगों ने खुद को घरों के भीतर सीमित रखा। सड़कों पर इक्का-दुक्का वाहन ही नजर आए। इस दौरान रांची, धनबाद और जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में गांव से लेकर शहर सन्नाटा पसरा रहा। शाम को पांच बजे लोगों ने थाली, ताली, घंटी और शंख बजाकर इस वायरस से लड़ने में मदद करने वालों का स्वागत किया। जनता कर्फ्यू के दौरान अस्पताल और दवा दुकानों के अलावा अन्य सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। ट्रेनें नहीं चलीं, बसों का परिचालन भी ठप रहा।

सुबह से ही लोग घरों से बाहर नहीं निकले। शहर हों या गांव हर जगह सड़कें सूनी रहीं। गढ़वा और लातेहार में पूरे दिन सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। हजारीबाग में सुबह वाहन नहीं चलने से बाहर से आए यात्रियों को खासी परेशानी हुई। रामगढ़, कोडरमा, चतरा, गुमला, लोहरदगा और सिमडेगा में भी जनता कर्फ्यू को अभूतपूर्व समर्थन मिला। शाम पांच बजे सभी जिलों में लोगों ने ताली-थाली पीटकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई में योगदान दे रहे लोगों का उत्साह बढ़ाया। पलामू में दिल्ली से लौटे एक व्यक्ति को सर्दी, खांसी, बुखार होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें