ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीचंडीगढ़ होकर आवाजाही करेगी जम्मूतवी

चंडीगढ़ होकर आवाजाही करेगी जम्मूतवी

जम्मूतवी टाटा- रांची लिंक एक्सप्रेस अब चंडीगढ़ होकर आवाजाही करेगी। अभी यह ट्रेन अंबाला, सरहिन्द और सानावाल से होकर आवाजाही करती है। लेकिन यह ट्रेन स्थिति सामान्य होने के बाद अंबाला, चंडीगढ़ होते हुए...

चंडीगढ़ होकर आवाजाही करेगी जम्मूतवी
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSat, 08 Aug 2020 02:53 PM
ऐप पर पढ़ें

रेलवे बोर्ड ने जम्मूतवी के मार्ग में बदलाव किया है। कोरोना दौर बीतने के बाद रेल सेवा शुरू होने पर यह ट्रेन जम्मूतवी टाटा-रांची लिंक एक्सप्रेस अब चंडीगढ़ होकर आवाजाही करेगी। अभी यह ट्रेन अंबाला, सरहिन्द और सानावाल से होकर आवाजाही करती है। लेकिन यह ट्रेन स्थिति सामान्य होने के बाद अंबाला, चंडीगढ़ होते हुए सानावाल से गुजरेगी। इस ट्रेन के चंडीगढ़ से आवाजाही होने के कारण रांची के व्यवसायी और वहां काम करने वाले प्रवासियों को काफी लाभ मिलेगा। साथ ही रामगढ़ में सेना के लोगों को भी चंडीगढ़ आवाजाही करने में सहूलियत होगी। रेलवे मुख्यालय ने इसकी मंजूरी दे दी है। रांची एलटीटी प्रयागराज होकर जाएगीरांची। एलटीटी रांची एक्सप्रेस अब पुराने मार्ग से आवाजाही करेगी। यह ट्रेन दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन, वाराणसी, प्रयागराज, रामबाग और माणिकपुर होते हुए आवाजाही करेगी। इसके पहले इस ट्रेन का रूट बदला गया था। इसके तहत ट्रेन का मार्ग दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन से प्रयागराज, चियांकी, मानिकपुर निर्धारित किया गया था। रेलवे बोर्ड ने मार्ग के लोगों की मांग को देखकर इसे पुराने मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें