
चौरासी की बैठक में अंजुमन चुनाव पर हुई चर्चा
रांची में जमीअतुल मोमेनिन चौरासी की कार्यकारिणी की बैठक हुई, जिसमें अंजुमन इस्लामिया के चुनाव पर चर्चा की गई। रांची के विभिन्न क्षेत्रों को अंजुमन इस्लामिया में शामिल करने की मांग की गई। वोटर बनाने के...
रांची, प्रमुख संवाददाता। जमीअतुल मोमेनिन चौरासी की कार्यकारिणी की बैठक हुई। अध्यक्षता मजीद अंसारी ने की। इसमें अंजुमन इस्लामिया के चुनाव पर चर्चा हुई। रांची शहरी, डोरंडा, हटिया, कांके, धुर्वा, बरियातू, नयासराय और उसके मुजाफात इलाके को अंजुमन इस्लामिया के दायरे में लाने की मांग की गई। बैठक में इन इलाकों में वोटर बनाने के लिए समिति के लोगों को दिया गया है। बैठक में नियमावली और अवलोकन कमेटी का गठन किया गया है। सभी प्रखंड की अंजुमन के जिम्मेदारान के साथ चुनाव संयोजक से मिलने पर चर्चा की गई। बैठक में सचिव नूर आलम, कोषाध्यक्ष मो अरशद जिया, उपाध्यक्ष मो रिजवान, उपसचिव मो हारिश अंसारी, प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी जुनैद आलम, चांद, अब्दुल इमाम, जाकिर अंसारी, शकील अंसारी, मोईन समेत अन्य लोग मौजूद थे।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




