शोषितों और वंचितों को अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष रहेगा जारी : जयराम महतो
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो ने रामगढ़ में जनता दरबार आयोजित किया। उन्होंने शोषित और वंचित लोगों की समस्याएँ सुनीं और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। महतो...

रांची-रामगढ़, हिटी। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक जयराम महतो ने रविवार को रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के कांकेबार में जनता दरबार लगाया। इस दौरान शोषित, पीड़ित एवं वंचित लोगों ने जयराम महतो के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा। उन्होंने यहां की जनसमस्याओं को सुना और जाना। फिर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा की। साथ ही जनहित से जुड़े मुद्दों के त्वरित और पारदर्शी समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने ऑन द स्पॉट संबंधित पदाधिकारी को फोन कर समाधान करने को कहा। जयराम महतो ने कहा कि आपका हक-अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष जारी है। सभी पार्टी पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया कि जनता की समस्याओं को सुनने एवं उनके समाधान के उद्देश्य से विधानसभा स्तर पर जनता दरबार आयोजित करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो, केंद्रीय, जिला, प्रखंड, पंचायत पदाधिकारी एवं सक्रिय सदस्य के अलावा ग्रामीण जनता उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।