जगन्नाथपुर रथ मेला: आयोजन के लिए निविदा जारी, न्यूनतम बोली राशि 1 करोड़ 5 लाख रुपये

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

्जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति ने ऐतिहासिक रथ मेले के आयोजन और संचालन के लिए निविदा जारी कर दी है। इस वर्ष मेले का आयोजन 15 जुलाई से 25 जुलाई तक मंदिर

जगन्नाथपुर रथ मेला: आयोजन के लिए निविदा जारी, न्यूनतम बोली राशि 1 करोड़ 5 लाख रुपये

रांची, संवाददाता। जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति ने ऐतिहासिक रथ मेले के आयोजन और संचालन के लिए निविदा जारी कर दी है। इस वर्ष मेले का आयोजन 15 जुलाई से 25 जुलाई तक मंदिर परिसर के आसपास की लगभग 41.27 एकड़ भूमि पर किया जाएगा। समिति ने इसके लिए योग्य फर्मों, कंपनियों, एलएलपी, ट्रस्ट एवं सोसायटियों से सीलबंद लिफाफे में आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस निविदा में भाग लेने के लिए न्यूनतम बोली राशि 1 करोड़ 5 लाख रुपये निर्धारित की गई है। साथ ही इच्छुक आवेदकों का मेला वेंडर के रूप में केंद्र या राज्य सरकार से निबंधित होना अनिवार्य है। समिति के निर्णय के अनुसार, सफल बोलीदाता को मेले में स्टॉल संचालन का अधिकार होगा और वह उप-विक्रेताओं को भी अधिकृत कर सकेगा। मेला क्षेत्र में निर्बाध विद्युत व्यवस्था, झूलों एवं अन्य मनोरंजन उपकरणों की सुरक्षा, उनके संचालन और सभी वैधानिक मानकों के अनुपालन की पूरी जिम्मेदारी सफल बोलीदाता की होगी। इसके लिए झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड से आवश्यक अनुमति प्राप्त करना भी अनिवार्य किया गया है。

निविदा प्रक्रिया

निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आवेदकों को 2.10 लाख रुपये का बैंक ड्राफ्ट जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति के पक्ष में रांची में देय रूप में जमा करना होगा। निविदा आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 20 जून से शुरू होकर 28 जून तक चलेगी, जिसके बाद 29 जून को टेंडर खोला जाएगा। चयनित बोलीदाता को परिणाम घोषित होने के तीन दिनों के भीतर कुल निविदा राशि का 50 प्रतिशत जमा करना होगा, जबकि शेष राशि के लिए बैंक गारंटी देनी होगी। यह बची हुई राशि हर हाल में 25 जुलाई तक जमा करनी अनिवार्य होगी।

सुरक्षा व्यवस्था

इसके साथ ही, जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति ने मेले की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए सुरक्षा एजेंसियों से भी निविदाएं आमंत्रित की हैं। निविदा सूचना के अनुसार, मेले की 24 घंटे सुरक्षा के लिए कुल 100 सुरक्षा कर्मियों की आवश्यकता होगी। इसमें दो शिफ्टों के लिए 20 गनमैन (10-10 प्रति शिफ्ट), 60 लाठीधारी पुरुष सुरक्षा कर्मी (30-30 प्रति शिफ्ट) तथा 20 लाठीधारी महिला सुरक्षा कर्मी शामिल हैं।

सामान्य प्रश्न

जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति ने कब रथ मेला आयोजित किया?
जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति ने रथ मेला 15 जुलाई से 25 जुलाई तक आयोजित करने की योजना बनाई है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।