इटकी के सुल्तान नगरवासियों को 10 स्ट्रीट लाइट उपलब्ध कराई
इटकी जन आंदोलन मंच ने सुल्तान नगर में 10 स्ट्रीट लाइटें प्रदान की हैं। ये लाइटें मोहम्मद मुर्तजा आलम ने अपने निजी कोष से दी हैं। खराब सड़क के कारण ग्रामीणों को रात में कठिनाई होती है। आलम ने आश्वासन दिया कि वे जल्द ही कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रियों से सड़क निर्माण के लिए मांग पत्र सौंपेंगे।

इटकी, प्रतिनिधि। इटकी जन आंदोलन मंच ने बुधवार को सुल्तान नगर की सड़क पर लगाने के लिए 10 स्ट्रीट लाइटें उपलब्ध कराई हैं। मंच के केंद्रीय अध्यक्ष मोहम्मद मुर्तजा आलम ने अपने निजी कोष से ये 10 स्ट्रीट लाइटें सुल्तान नगर के निवासियों को प्रदान की। सड़क जर्जर होने से रात में ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती है। इस दौरान मुर्तजा आलम ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि जर्जर सड़क के निर्माण के लिए वे जल्द कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय को मांग पत्र सौंपेंगे। कार्यक्रम में सचिव मंजर अंसारी, अहमद अंसारी, हाजी नसीम, पप्पू हाशमी, जुबेर अंसारी, नवाब अंसारी, अब्दुल हाफिज अंसारी, मजलूम अंसारी और मजीबुल रहमान सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


