टेकजियम में आईटीईआर टीम को पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

भुवनेश्वर के इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन एंड रिसर्च (आईटीईआर) के छात्रों ने टेकजियम-2026 में पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड जीता। यह प्रतियोगिता एलएंडटी टक्नोलॉजी सर्विसेस द्वारा आयोजित की गई थी। टीम में कौस्तव बेरा, तनीष भाकुनी, स्वेतांजना मैती और अयान भट्टाचार्जी शामिल थे। उन्होंने 'चिरंजीवी' प्रोजेक्ट के लिए यह पुरस्कार प्राप्त किया।

टेकजियम में आईटीईआर टीम को पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड

भुवनेश्वर/रांची। इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन एंड रिसर्च (आईटीईआर) के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित नवाचार प्रतियोगिता टेकजियम-2026 में शानदार सफलता हासिल करते हुए पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता एलएंडटी टक्नोलॉजी सर्विसेस द्वारा आयोजित की गई थी। इसमें संस्थान के इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संकाय ने यह सफलता दिलाई। पुरस्कार विजेता टीम में चार छात्र कौस्तव बेरा, तनीष भाकुनी, स्वेतांजना मैती और अयान भट्टाचार्जी शामिल थे। टीम को डॉ अयेस चिन्मय का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। टीम ने अपने अभिनव प्रोजेक्ट ‘चिरंजीवी’ के लिए यह सम्मान हासिल किया। प्रतियोगिता में देशभर के 540 से अधिक इंजीनियरिंग संस्थानों के 62,000 से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।