सीयूजे में छात्रों ने सीखी वित्तीय योजना की बारीकियां
रांची में केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड के व्यवसाय प्रबंधन विभाग ने निवेश जागरुकता सेमिनार का आयोजन किया, जिसमें 130 से अधिक छात्र शामिल हुए। मुख्य वक्ता इम्तियाज अहमद ने वित्तीय योजना, म्यूचुअल फंड, और दीर्घकालिक निवेश रणनीतियों पर चर्चा की। कार्यक्रम के अंत में विभागाध्यक्ष ने अतिथियों को सम्मानित किया।

रांची, वरीय संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड (सीयूजे) के व्यवसाय प्रबंधन विभाग के अंतर्गत संचालित इनोवेटर्स, एंटरप्रेन्योर एवं इन्क्यूबेटर्स क्लब ने गुरुवार को निवेश जागरुकता सेमिनार का आयोजन किया। इसमें विश्वविद्यालय के 130 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। सेमिनार में मुख्य वक्ता मनी कुंभ के संस्थापक एवं निदेशक तथा डीएसपी म्यूचुअल फंड में सीनियर मैनेजर इम्तियाज अहमद मौजूद रहे। इम्तियाज अहमद ने विद्यार्थियों को विभिन्न महत्वपूर्ण वित्तीय विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से वित्तीय योजना एवं प्रभावी बजट प्रबंधन, म्यूचुअल फंड, एसआईपी तथा दीर्घकालिक निवेश रणनीतियों पर प्रकाश डाला। इसके अलावा, उन्होंने निवेशकों के अधिकार और सेबी के दिशा-निर्देशों, युवाओं के लिए समझदारीपूर्ण वित्तीय निर्णयों और प्रारंभिक निवेश के दीर्घकालिक प्रभाव जैसे विषयों पर भी गहन चर्चा की।
कार्यक्रम के समापन पर, विभागाध्यक्ष डॉ. बटेश्वर सिंह ने अतिथियों को सम्मानित किया। डॉ. रचना जायसवाल, स्निग्धा, शिवम, रूपेश, प्रिया मैजूद रहीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


